Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prajakta Koli की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन?

Prajakta Koli Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस की शादी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल होने जा रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

Prajakta Koli Wedding: ‘मिसमैच्ड’ फेम एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से 25 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। प्राजक्ता की वेडिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर छाईं ये 5 मूवीज-सीरीज, Vicky Kaushal की फिल्म भी लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस का कस्टमाइज लहंगा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राजक्ता के करीबी ने उनकी शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। करीबी ने बताया, ‘एक्ट्रेस का वेडिंग लहंगा फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया है। एक्ट्रेस अपनी वेडिंग सेरेमनी में अपनी मां की साड़ी और गहनों को पहनने वाली हैं जो अनीता डोंगरे ने कस्टमाइज किया है।’

---विज्ञापन---

ये सितारे होंगे शामिल

वहीं कर्जत में होने जा रही इस शादी में बी-टाउन की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होने जा रही हैं। उनकी शादी में वरुण धवन, विद्या बालन, रैपर बादशाह और रफ्तार शिरकत करने जा रहे हैं। प्राजक्ता वरुण धवन के साथ ‘जुग-जुग जियो’ मूवी में नजर आ चुकी हैं।

13 साल से साथ हैं प्राजक्ता और वृषांक

बता दें प्राजक्ता और वृषांक पिछले 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इसकी खूबसूरत फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। वहीं वृषांक नेपाल के रहने वाले हैं। शादी के बाद प्राजक्ता नेपाल की बहू बनने वाली हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pushpa डायरेक्टर से मिलकर Urvashi Rautela हुईं ट्रोल, यूजर्स ले रहे मौज

First published on: Feb 24, 2025 03:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो