---विज्ञापन---

राम चरण की फिल्म Peddi का ट्रेलर रिलीज, मिर्जापुर के ‘मुन्नाभैया’ और जान्हवी कपूर को देख रह जाएंगे हैरान

Peddi Trailer: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर राम चरण एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं

Peddi Trailer
Peddi Trailer

Peddi Trailer: साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दी’ को वृद्दि सिनेमाज, माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर लीड रोल में शामिल हैं. फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में राम चरण का जबरदस्त अंदाज और लुक देखने को मिला है.

पोस्टर रिलीज के बाद से ही राम चरण की ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. ऐसे में ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी लीड रोल में शामिल हैं. हाल ही में इसके मेकर्स ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का पावर-पैक्ड ट्रेलर लॉन्च किया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---

कैसे है पेद्दी का ट्रेलर?

पेद्दी का ट्रेलर एक बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल की झलक देता है. ये फिल्म इमोशन्स, एक्शन और अपनों की कहानी दिखाती है. इसमें खेल लोगों की जिंदगी और कल्चर का अहम हिस्सा दिखाया गया है. इससे पहले मेकर्स राम चरण के पेड्डी पहलवान और क्रिकेटर वाले लुक को रिवील कर चुके थे, लेकिन ट्रेलर में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने मिला. जारी ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन पूरी तरह अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है.

---विज्ञापन---

दिव्येंदु शर्मा का शानदार किरदार

स्पोर्ट्स, एक्शन, इमोशन्स से भरपूर ‘पेद्दी’ का ट्रेलर एक जबरदस्त सिनेमैटिक रोलरकोस्टर का वादा करता है. इसमें जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, और दिव्येंदु शर्मा का किरदार दर्शकों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. मिर्जापुर सीरीज के ‘मुन्नाभैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से गहरी छाप छोड़ी है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी पेद्दी?

बात करें फिल्म की तो ‘पेद्दी’ को बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी उनके साथ लीड रोल में हैं. इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, वहीं माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट इसके साथ जुड़े हैं. ईशान सक्सेना फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. पेड्डी को नॉर्थ इंडिया में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा, जिसने धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज और राजा शिवाजी जैसी शानदार फिल्में भी रिलीज की हैं. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 04:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.