Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Reports: दूसरे दिन की रात में बढ़ा Param Sundari का कलेक्शन, जानें Day 2 की कमाई

Param Sundari Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोम-कॉम फिल्म 'परम सुंदरी' के दूसरे दिन की कमाई का भी ब्योरा सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन की रात में कितने की कमाई की है।

---विज्ञापन---

Param Sundari Box Office Collection Day 2

Param Sundari Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आज इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरे 2 दिन हो गए हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई के साथ धीमी शुरुआत करने वाली ‘परम सुंदरी’ ने दूसरे दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है। लेकिन, फिल्म की इस कमाई में एक बड़ा योगदान इसके नाइट शो का भी है। चलिए जानते हैं कि सिद्धार्थ और जाह्नवी की इस फिल्म ने दूसरे दिन की रात में कितने की कमाई की है।

रात में बढ़ी ‘परम सुंदरी’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, सिद्धार्थ और जाह्नवी की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 1.75 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। ‘परम सुंदरी’ ने दूसरे दिन रात 9 बजे तक 8.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म के अकेले नाइट शो ने 0.74 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 16.25 करोड़ का व्यापार किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Param Sundari Review: ऋषि कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी की याद दिलाती है ‘परम सुंदरी’, पढ़ें रिव्यू

कहां और कब ज्यादा देखी गई फिल्म

वहीं, फिल्म के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दूसरे दिन इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 18.13% रही, जिसमें सुबह के शो में 9.67%, दोपहर के शो में 18.03%, शाम के शो में 19.70%, और रात के शो में 25.11% रही। ‘परम सुंदरी’ को सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, सूरत, जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल, और लखनऊ के सिनेमाघरों में देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2025 07:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola