Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

160 पान, एक किरदार ने ऑस्कर में भेजा, Ravi Kishan से Netflix पर हुई चूक, कपिल ने पकड़ी

नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के लेटेस्ट एपिसोड में 'सन ऑफ सरदार 2' की स्टारकास्ट ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आई। वहीं इस दौरान रवि किशन से एक चूक हो गई जिसे कपिल शर्म ने बड़े मजेदार तरीके से पकड़ा। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

The Great Indian Kapil Sharma Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। शो के तीसरे सीजन का पांचवां एपिसोड हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्टारकास्ट नजर आई। वहीं कपिल के शो में रवि किशन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने अपनी ऑस्कर में नॉमिनेटेड होने वाली मूवी ‘लापता लेडीज’ के बारे में बात की। इस दौरान उनसे एक चूक हो गई, जो कपिल ने फट से पकड़ ली। आइए आपको भी बताते हैं आखिर रवि किशन ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जेठानी, फूफा और जीजा कौन है? Kapil Sharma के शो में बुमराह को बताया सास

---विज्ञापन---

स्टारकास्ट ने ऑडियंस को किया एंटरटेन

अजय देवगन और रवि किशन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं अभी फिलहाल पूरी स्टारकास्ट मूवी प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में कास्ट ने कपिल शर्मा के शो में ऑडियंस को एंटरटेन किया। इस दौरान रवि किशन के मजेदार अंदाज ने ऑडियंस का दिल जीत लिया।

रवि किशन ने याद किया ‘लापता लेडीज’ का सफर

रवि किशन ने अपने सफर को याद करते हुए ‘लापता लेडीज’ में अपने किरदार के बारे में बात की। एक्टर ने कहा, ‘मैं 34 साल से तपस्या कर रहा था। फिर महादेव की कृपा से मैं गोरखपुर का सांसद बन गया। इसके बाद मुझे लगा था कि अब मुझे कोई फिल्म ऑफर नहीं करेगा। इसके बाद ऐसी कृपा हुई कि एक छोटी सी फिल्म लापता लेडीज, जिसमें एक पुलिस अधिकारी का रोल करने के लिए मिला। उस मूवी में मैंने 160 पान खाए और पूरी मूवी में एक ही जगह बैठे हुए मेरे किरदार की शूटिंग हुई और उस एक मूवी ने ऑस्कर तक पहुंचा दिया।’

---विज्ञापन---

कपिल ने ऐसे पकड़ी चूक

रवि किशन के इस किस्से में एक मजेदार बात ये रही कि उन्होंने मूवी की डायरेक्टर का नाम किरण राव की जगह किरण खेर बोल दिया। एक्टर की इस चूक को कपिल शर्मा ने पकड़ लिया और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि रवि भैया अपने किरदार में इतना घुस गए कि उन्होंने डायरेक्टर का नाम ही गलत बोल दिया। फैंस के साथ-साथ स्टारकास्ट भी इस पर खूब जोरदार हंसती नजर आई।

---विज्ञापन---

अजय देवगन ने भी सुनाया मजेदार किस्सा

वहीं दूसरी ओर कपिल के बाद अजय देवगन ने भी रवि किशन को लेकर एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘लापता लेडीज’ के बाद रवि अपने आप को थोड़ा सीरियस लेने लगे हैं। जब हम ‘सन ऑफ सरदार 2′ की शूटिंग कर रहे थे तो वो अपने आप को मजाकिया अंदाज में ढाल ही नहीं पा रहे थे उन्हें अपने सीरीयस किरदार से बाहर आने में आधा दिन लगा।’

यह भी पढ़ें: ‘जीतू भैया’ ने जब सीनियर लड़की को किया था प्रपोज, Kapil Sharma के शो में बताया- फिर क्या हुआ?

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2025 10:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola