Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेहा मलिक के घर से 34 लाख के गहने चोरी, घर की नौकरानी गिरफ्तार

नेहा मलिक के घर में बड़ी चोरी हुई है। इस मामले में एक्ट्रेस की नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

मुंबई की टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस नेहा मालिक के घर से चोरी की वारदात सामने आई है। अंधेरी स्थित उनके घर से करीब 34 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। यह चोरी घर में काम करने वाली नौकरानी ने की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक्ट्रेस की मां ने दर्ज कराई शिकायत

नेहा के घर में हुई चोरी को लेकर एक्ट्रेस की मां मंजू मलिक ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके बेडरूम के लकड़ी के दराज में रखे गए कीमती गहने गायब हो गए हैं। यह दराज आमतौर पर खुला रहता था और अक्सर नौकरानी की मौजूदगी में ही गहने रखे जाते थे।

---विज्ञापन---

9000 रुपये लिए और अगली सुबह हुई गायब

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन नौकरानी शेनाज शेख रोजाना की तरह सुबह 7:30 बजे घर आई और सफाई का काम किया। उसने मालिक से 9000 रुपये एडवांस भी लिए और काम निपटाने के बाद मंजू गुरुद्वारे चली गईं। अगले दिन शेनाज काम पर नहीं आई और उसका फोन बंद मिला।

यह भी पढ़ें:  फैमिली मैन 3 के एक्टर रोहित बसफोर कौन? जिनकी मौत पर परिवार बोला-हत्या

---विज्ञापन---

पुलिस ने अंधेरी से की गिरफ्तारी

मंजू मलिक को शक हुआ, इसके बाद जब उन्होंने दराज चेक किया तो गहने गायब मिले। उन्होंने तुरंत अपनी बेटी नेहा को जानकारी दी और फिर पुलिस से संपर्क किया। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी शेनाज अंधेरी इलाके में ही रहती है। छानबीन के बाद पुलिस ने उसे जेबी नगर से गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें: Pakistan में Abir Gulaal पर लगा बैन, जानें क्यों फवाद खान की फिल्म पर लगी रोक?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 29, 2025 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola