Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैमिली मैन 3 के एक्टर रोहित बसफोर कौन? जिनकी मौत पर परिवार बोला-हत्या

‘फैमिली मैन 3’ में नजर आ रोहित बसफोर का निधन हो गया है। उनकी लाश असम के एक झरने के पास मिली है। इसी बीच आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे ये एक्टर?

---विज्ञापन---

एक्टर रोहित बसफोर की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास उनकी लाश पाई गई। पुलिस को उनके एक दोस्त ने इस जानकारी को बताया। इसके बाद रोहित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, खासतौर से सिर और चेहरे पर। बता दें कि रोहित बसफोर को वेब सीरीज फैमिली मैन 3 में देखा गया था। आइए जानते हैं कि कौन थे रोहित बसफोर?

कौन थे रोहित बसफोर?

रोहित बसफोर का जन्म कोलकाता में हुआ था। वहीं पर एक्टर पले-बढ़े थे। उन्होंने एक्टिंग की औपचारिक ट्रेनिंग ली थी। इसके साथ-साथ उन्होंने थिएटर, नाटकों, और ओटीटी शोज में काम किया था। वे वेब सीरीज ‘एकेन बाबू’, ‘कर्क रोग’, और ‘माफिया’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘JL50’ और ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

---विज्ञापन---

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

बता दें कि रोहित बसफोर असम के झरने में मृत पाए गए हैं। शुरुआती जांच में मौत का कारण झरने में गिरने से हुई दुर्घटना माना गया है। लेकिन रोहित के परिवार को शक है कि यह कोई साजिश है। बताया गया है कि कुछ समय पहले रोहित का कुछ लोगों से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने रंजीत, अशोक और धरम बसफोर के नाम लिए हैं, जो उसे पहले धमकी भी दे चुके थे।

Family Man 3 actor Rohit Basfore found dead near Guwahati waterfall, went for picnic with friends: Report | Web Series - Hindustan Times

---विज्ञापन---

मुंबई छोड़ गुवाहाटी लौटे थे रोहित

रोहित बसफोर हाल ही में मुंबई से गुवाहाटी लौटे थे। रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए थे, जिसके बाद यह घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें पिकनिक पर एक जिम मालिक अमरदीप ने बुलाया था, जिसका जिक्र परिवार ने किया है।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी यूजर को समर्थन देना पड़ा भारी, अभिषेक उपमन्यु ने ट्विटर अकाउंट किया डिएक्टिवेट

---विज्ञापन---

‘फैमिली मैन 3’ से मिली खास पहचान

रोहित को सबसे ज्यादा पहचान अमेजन प्राइम की चर्चित वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ से मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था, जिससे उन्हें ओटीटी दर्शकों के बीच खास पहचान मिली थी।

यह भी पढ़ें: क्या BJP ज्वाइन कर रही हैं Preity Zinta? X पर यूजर को दिया जवाब

---विज्ञापन---
First published on: Apr 29, 2025 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola