Opinion: फिल्मी गलियारों में एक के बाद एक स्टार कपल के बीच दूरियों की खबरें सामने आ रही हैं। बीते पिछले काफी वक्त ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियों की खबरें छाई हुई हैं और अब इसी बीच अब अभिनेत्री ईशा कोपिकर (Isha Koppikar) के तलाक की खबरों ने आज हर किसी को चौंका दिया। शादी के 14 साल बाद ईशा अपने पति से अलग हो गई हैं और अलग रह रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शादी के इतने साल बाद बॉलीवुड कपल्स के बीच दूरियां बढ़ने का कारण क्या है?
इन कपल्स ने तोड़ा रिश्ता (Opinion)
19 साल की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। बॉलीवुड का मोस्ट हॉट कपल अरबाज-मलाइका के अलग होने की खबर पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था। आज अरबाज दूसरी शादी कर चुके हैं और मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक रोशन ने भी शादी के 14 साल बाद सुजैन खान से अलग होने का फैसला लिया था। आज दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अर्जुन रामपाल, आमिर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, फरहान अख्तर,रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा, राहुल रॉय जैसे सेलेब्स ने शादी के 10, 14 और 19 साल बाद अलग होने के फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया था।
क्या बोलती पब्लिक?
शादी के कई साल बाद आखिर क्यों बॉलीवुड जोड़ियों में दूरियां बढ़ रही हैं और आए दिन तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। इस पर हमारे फेसबुक पोल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्मी जोड़ियों के अलग होने की पब्लिक को असली वजह क्या लगती है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘ऐसा सिर्फ बॉलीवुड कपल्स के साथ ही नहीं बल्कि हर किसी के साथ हो रहा है’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड वालों का मन भरा जाता है तो वो नये प्यार की तलाश में निकल जाते हैं…पैसा है तो नया प्यार मिल भी जाता है।’
यह भी पढ़ें: Pakistan National Cricket Team के खिलाड़ियों से रहे हैं इन 5 बी-एक्ट्रेस के अफेयर, एक ने तो रचा ली शादी
पैसा या खूबसूरती! (Opinion)
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ समय बाद इनका कैरेक्टर ढीला हो जाता है।’ तो एक ने लिखा, ‘पैसे और खूबसूरती पर होता है’ तो एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड है… खूबसूरत चेहरे हैं पैसेवाले हैं तो एक के साथ ही कैसे रहेंगे बेचारे… वैसे भी ड्रग्स लिए हुए हैं…होश में शादी करती नहीं फिर जब नशा उतरता है तो तलाक लेना पड़ता है।’ हालांकि इन सबके अलावा एक शख्स का कहना है कि तलाक के लिए इन्हें मोटा पैसा मिल जाता है इसलिए अलग हो जाते हैं। एक यूजर ने कहा, ‘देखो, शादी के बाद हर कपल में दूरी बढती है। लेकिन जहाँ अधिकतर आम लोगों को दूसरी लड़की चांस नहीं देती। सिनेमा के दुनिया में अभिनेताओं को दूसरी-तीसरी मिल जाती है।’