Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

महाकुंभ गर्ल हीरोइन बनते ही कितनी बदलीं? Monalisa का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ वायरल

Monalisa Music Video: मोनालिसा का पहले म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है। इसमें उनके ट्रेडिशनल लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मोनालिसा पहले कैसी लगती थीं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Monalisa Music Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल नए लुक से सोशल मीडिया यूजर्स को दीवाना बना दिया। व्हाइट लहंगे में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगीं। वहीं एक्ट्रेस की नई वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनकी सादगी, खूबसूरत आंखें और ग्लैमरस अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक ही नहीं पाए। तो चलिए आपको भी बताते हैं वायरल गर्ल अपने पुराने लुक के मुकाबले कितना बदल गई हैं?

यह भी पढ़ें: ब्रिटिश राजघराने से जुड़ा था संजय कपूर का रिश्ता, प्रिंस विलियम संग सामने आया कनेक्शन

---विज्ञापन---

पहले साधारण थीं मोनालिसा

महाकुंभ से मोनालिसा का जो लुक वायरल हुआ था उसके मुकाबले वायरल गर्ल बिल्कुल बदल गई हैं। कुछ लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। महाकुंभ में मोनालिसा बिना मेकअप के बेहद सिंपल लगी थीं। उनकी आंखों ने ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं सिंपल कपड़ों में मोनालिसा एक साधारण लड़की थीं। महाकुंभ में साधारण लुक्स के साथ वो रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आती थीं।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट लुक से एक्ट्रेस को दे रहीं टक्कर

वहीं जब से डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया तो उनके लुक्स में बदलाव देखने को मिला। सनोज मिश्रा ने उन्हें एक्टिंग और पढ़ना-लिखना सिखाया। वहीं अब जब उनका पहला म्यूजिक वीडियो सामने आया है तो मोनालिसा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। कढ़ाईदार लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ियों और झुमकों में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

---विज्ञापन---

उत्कर्ष सिंह संग बनी जोड़ी

सादगी म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा की सादगी मेकअप के साथ और ज्यादा निखरकर आ रही है। इसमें वो सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आ रही हैं। मोनालिसा और उत्कर्ष के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस आम लड़की से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। वहीं फिल्मों में भी एक्ट्रेस जल्द ही नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी ‘रिलीज, खूबसूरती ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2025 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola