Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनोज मिश्रा गिरफ्तारी पर क्या सच में रोईं मोनालिसा, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई?

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा के करियर पर संकट के बादल छा गए हैं। अपनी फिल्म में उनको एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद वायरल गर्ल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Monalisa
Monalisa

महाकुंभ मेले से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा का एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में वह जोर-जोर से रोती हुई नजर आ रही हैं। इसे उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ही शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा को एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करने वाले डायरेक्टर की गिरफ्तारी के बाद का ये वीडियो है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जातने हैं।

क्या डायरेक्टर की गिरफ्तारी से टूटीं मोनालिसा?

वायरल गर्ल के अकउंट से वायरल हो रहे है वीडियो में वह घर की दहलीज पर खड़ी आंसू बहाती दिख रही हैं। जबकि उनके परिवार के सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस चिंतित हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो मोनालिसा इतनी दुखी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा को अपनी फिल्म में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक औरत ने अपने साथ शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सनोज मिश्रा ने उसे काम दिलाने का झांसा देकर कई बार उसका शोषण किया और शिकायत करने पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mona lisa (@monalisakumbhmela)

---विज्ञापन---

पुलिस हिरासत में डायरेक्टर सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब यह देखना होगा कि वह इस कानूनी मुश्किल से कैसे निकलते हैं। इसी के साथ ही अपनी फिल्म में कास्ट करने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा का करियर इस घटना से कितना प्रभावित होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  अब कैसी हैं शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं दिव्या खोसला, फैंस ने जल्द ठीक होने की कामना की

मोनालिसा ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान

सोशल मीडिया पर मोनालिसा के इमोशनल वाले वायरल वीडियो को सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी को जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि वह अपने डायरेक्टर के गिरफ्तार होने के बाद फूट-फूटकर रो रही हैं। लेकिन अभी तक मोनालिसा ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनके फैंस उनकी भलाई की कामना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही इस मुश्किल दौर से बाहर आएंगी। अब देखना होगा कि सनोज मिश्रा को कब राहत मिलती है। वहीं मोनालिसा के साथ बन रही फिल्म का क्या होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: क्या हार्दिक के करीब आ रही हैं जैस्मीन वालिया? MI के जीत के बाद टीम की बस में दिखीं क्रिकेटर की रूमर्ड GF

First published on: Apr 01, 2025 10:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola