Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

50 लाख का बजट और कलेक्शन 107 करोड़ के पार, 60 दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही ये फिल्म

Laalo Krishna Sada Sahaayate movie: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी मूवी छाई हुई है, जिसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की है. बीते लगभग 60 दिनों से ये मूवी थियेटर्स में गदर काट रही है. महज 50 लाख के बजट में बनी इस मूवी ने करीब 107 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आइए जानते हैं मूवी का नाम...

Laalo Krishna Sada Sahaayate movie

Laalo Krishna Sada Sahaayate movie: सिनेमाघरों में कई बड़े बजट वाली मूवीज रिलीज होने के बाद कब धराशाई हो जाती हैं, पता ही नहीं लगता. हालांकि कुछ फिल्मों का बजट कम होता है, लेकिन अपनी कमाई से सबको चौंका देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके कलेक्शन को देखकर आप भी चौंक जाएंगे. इस फिल्म का बजट महज 50 लाख था और इसने करीब 107 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ये फिल्म इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं सबसे बड़ी बात है कि 60 दिन बाद भी ये मूवी थियेटर्स में गदर मचा रही है. ऑडियंस को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आ रही है. यही कारण है कि मूवी ब्लॉकबस्टर बन गई है.

इस फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

थिएटर्स में जबरदस्त कमाई करने वाली इस मूवी का नाम ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ है. बता दें कि ये एक गुजराती फिल्म है और इसने अपनी आध्यात्मिक स्टोरी से ऑडियंस को खूब अट्रैक्ट किया है. इसमें इमोशन और सिम्प्लिसिटी भी देखने को मिलती है. ये फिल्म बीते 60 दिनों से लगातार जबरदस्त कलेक्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी रिक्शा चालक लालो शुरू होती है. फिल्म में ये किरदार काफी थका और टूटा हुआ. गरीबी ने इसे परेशान कर दिया है. रिक्शा चलाते-चलाते इसे लगने लगता है कि ये इंसान नहीं, बल्कि मशीन है. फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और किस्मत इसे आखिरी मौका देना चाहती है. जहां वो दिन एक सुनसान फार्महाउस में फंस जाता है और वहां उसे साक्षात भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं. इसके बाद भगवान उसको उसकी गलतियां स्वीकारस कराने के साथ ही उसके डर से भी सामना कराते हैं. फिल्म में आगे श्री कृष्ण लालो को बताते हैं कि खुद को माफ करना सीखो. इसके बाद वह अपने अंदर कई सुधार लाता है.

50 लाख के बजट में करोड़ों का कलेक्शन

इस फिल्म का बजट और इसकी कमाई पर विश्वास करना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है. बता दें कि इस फिल्म को लगभग 50 लाख रुपये का खर्च आया था, लेकिन फिल्म का कलेक्शन जान आप हैरान हो जाएंगे. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इतने कम बजट में इतनी ज्यादा कमाई करना बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए भी काफी चौंकाने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 10, 2025 02:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola