Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kapil Sharma की चिंकी-मिंकी की राहें हुईं जुदा, पोस्ट शेयर कर जुड़वा बहनों का बड़ा ऐलान

Kapil Sharma Chinki Minki: कपिल शर्मा शो से मशहूर हुईं जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों बहनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर इस बात की घोषणा की है। आइए आपको भी बताते हैं पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

Photo Credit- Instagram

Kapil Sharma Chinki Minki: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से मशहूर हुईं चिंकी-मिंकी उर्फ सुरभि और समृद्धि मेहरा की राहें अलग हो गई हैं। हमेशा साथ दिखने वालीं जुड़वा बहनों ने सोलो जर्नी शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ ये बात शेयर की है। अब ऑडियंस को दोनों बहनें कभी साथ नहीं दिखाई देंगी। दोनों बहनें अब अलग-अलग अपनी जर्नी शुरू करने जा रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं पोस्ट में क्या-कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: कौन हैं Nikita Luther? जो बनीं The Traitors की दूसरी विनर, नेटवर्थ सुन उड़ेंगे होश

---विज्ञापन---

साथ दिखने वाली बहनों की राह हुई जुदा

चिंकी-मिंकी के नाम से मशहूर सुरभि और समृद्धि को आपने हमेशा साथ ही देखा होगा। वहीं से दोनों अक्सर एक जैसे ही आउटफिट कैरी करती भी नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर सुरभि और समृद्धि सेलेब्स का इंटरव्यू भी साथ ही लेते नजर आई हैं। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद भी है, लेकिन अब ये जोड़ी साथ नहीं दिख पाएगी।

---विज्ञापन---

पोस्ट में क्या लिखा?

सुरभि और समृद्धि के जॉइंट इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई। जिसमें लिखा, ‘भारी मन से हम अब अपनी राहें जुदा कर रहे हैं। क्योंकि हमने यहां से अपनी-अपनी अलग जर्नी पर जीवन की खोज करने का फैसला किया है।’ इसका मतलब है कि दोनों इंडस्ट्री में अलग-अलग काम करती नजर आएंगी। साथ ही उनके फैंस उन्हें साथ में नहीं देख सकेंगे।

पोस्ट हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। उनके इस फैसले से फैंस का दिल टूट गया है। सुरभि और समृद्धि को आपने सबसे पहले कपिल शर्मा के शो में साथ देखा होगा। वहां से ये जोड़ी काफी फेमस हुई थी। इसके साथ ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी दोनों साथ में वीडियो बनाती नजर आती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अब दोनों की जर्नी अलग-अलग फैंस को पसंद आती हैं या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Prime Video ने शेयर की Panchayat स्टार्स की ग्लैम फोटोज, ‘सचिव जी’ से ‘बनराकस’ तक का स्टाइलिश अवतार

First published on: Jul 04, 2025 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola