Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Nikita Luther? जो बनीं The Traitors की दूसरी विनर, नेटवर्थ सुन उड़ेंगे होश

The Traitors Winner Nikita Luther: करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का खिताब उर्फी जावेद के साथ निकिता लूथर ने भी जीत लिया है। आइए आज आपको बताते हैं आखिर निकिता कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

The Traitors Winner Nikita Luther: करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को फाइनली विनर भी मिल गए हैं। उर्फी जावेद और निकिता लूथर दोनों शो के विनर बन गए हैं। जहां उर्फी ने अपनी सूझ-बूझ से शो के लास्ट तक अपनी जगह बनाई। वहीं निकिता ने भी अपनी स्ट्रेटजी के दम पर इस शो का टाइटल जीत लिया। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर निकिता लूथर कौन हैं? तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में सब बताते हैं। आइए निकिता की नेटवर्थ से लेकर उनके प्रोफेशनल वर्क तक के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद की किन 5 खूबियों ने बनाया The Traitor का विनर, प्राइज मनी से क्यों कटे 30 लाख?

---विज्ञापन---

भारत की सक्सेसफुल महिला पोकर खिलाड़ी

निकिता लूथर रियल लाइफ में भारत की सबसे सक्सेसफुल महिला पोकर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2018 में वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में ब्रेसलेट जीता है। वहीं फिलहाल वो भारत में पोकर चैंपियनशिप के ‘सुपर बाउल’ और पोकर स्पोर्ट्स लीग की सीओओ हैं। जो बाकी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रही हैं।

---विज्ञापन---

इन अवॉर्ड्स को किया अपने नाम

बता दें निकिता का जन्म एक आर्मी फैमिली में हुआ। दिल्ली में पली-बढ़ी निकिता ने संस्कृत स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद पोकर में उनका झुकाव ज्यादा दिखने लगा जिसके बाद निकिता ने प्रोफेशनल लेवल पर पोकर खेलना शुरू कर दिया। निकिता ने इस गेम में पहला अवॉर्ड साल 2015 में गोवा में जीता था। वहीं इसके बाद निकिता 2017 में मकाऊ पोकर कप टीम इवेंट में जीतने वाली पहली महिला बनीं। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में अपने करियर का पहला ब्रेसलेट अपने नाम किया।

निकिता की नेटवर्थ कितनी?

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार निकिता 5 से 7 करोड़ की संपत्ति की इकलौती मालकिन हैं। उन्होंने इस संपत्ति को पोकर खेलकर कमाया है। निकिता की लाइव पोकर कमाई 4-5 करोड़ के बीच है। अब करण जौहर के शो को जीतने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैं जीत गया…’, The Traitors हारने के बाद Purav Jha का पोस्ट वायरल; रोते हुए फोटोज की शेयर

First published on: Jul 04, 2025 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola