Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर MS Umesh का निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

MS Umesh Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर एमएस उमेश का निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे.

MS Umesh Death
MS Umesh Death

MS Umesh Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर एमएस उमेश का निधन हो गया है. उन्होंने 80 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के अनुसार, एक्टर एमएस उमेश लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. जिसका वो इलाज करवा रहे थे. लेकिन अंत में वो ये लड़ाई हार गए और इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए. बताया जा रहा है कि उनका 30 नवंबर की सुबह रविवार को किदवई अस्पताल में निधन हो गया है.

चले गए एमएस उमेश…

‘गोलमाल राधाकृष्ण’ और ‘कथा संगम’ जैसी हिट फिल्मों के लिए फेमस एक्टर एमएस उमेश के जाने से पूरे सैंडलवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स और प्रोड्यूसर ने एमएस उमेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा, कई राजनीतिक नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rekha से क्यों नाराज हुए फैंस? Manish Malhotra-Vijay Varma पर भी फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

ऐसे पता चला कैंसर

डेजीवर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर एमएस उमेश अपने घर पर फिसलकर गिर गए थे. हादसे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें कई चोटें आईं. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों को उनकी रिपोर्ट में उनकी एक खतरनाक बीमारी का पता चला. डॉक्टरों ने एक्टर के पैर की सर्जरी के दौरान उनके परिवार को बताया कि एमएस उमेश को लिवर कैंसर भी है. कैंसर का पता चलने के बाद से ही उनका इलाज चल रहा था.

---विज्ञापन---

कौन थे एमएस उमेश?

एमएस उमेश का जन्म 24 अप्रैल 1945 को हुआ, उनके माता-पिता का नाम एएल श्रीकांतय्या और नंजम्मा है. उमेश ने बहुत कम उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी. पहले उन्होंने सिनेमा में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया. उनका एक्टिंग करियर करीब 6 दशक लंबा रहा. साल 1994 में कर्नाटक नाटक अकादमी पुरस्कार और 1997 में नगर निगम पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया है. उन्होंने अपने इस लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘कथा संगमा’, ‘नागारा होले’, ‘गुरु शिश्यारु’, ‘अनुपमा’, ‘कामना बिल्लू’, ‘अपूर्वा संगमा’, और ‘श्रुति सेरिदागा’ शामिल है.

First published on: Nov 30, 2025 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola