Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rekha से क्यों नाराज हुए फैंस? Manish Malhotra-Vijay Varma पर भी फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

Gustaakh Ishq Mumbai Screening: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स भी नाराज नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

Rekha Maniesh Malhotra

Gustaakh Ishq Mumbai Screening: मशहूर अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है इसे लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच शुक्रवार 28 नवंबर को फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की मुंबई स्क्रीनिंग हुई, जिसमें तमाम स्टार्स पहुंचे थे. इस दौरान का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही इंटरनेट यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं.

दरअसल, फिल्म की स्क्रीनिंग से जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, रेखा और मनीष मल्होत्रा नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो में अभिनेता अभिषेक बजाज भी हैं, लेकिन रेखा, मनीष और विजय ने अभिषेक बजाज को इवेंट में इग्नोर किया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

अभिषेक बजाज को किया इग्नोर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बजाज साइड में खड़े हैं. इस दौरान फातिमा आकर अभिषेक को हग करती हैं, लेकिन इसके बाद अभिषेक को साइड कर दिया जाता है, जो किसी के लिए भी बेहद अजीब है. इस दौरान रेखा, विजय और मनीष ने अभिषेक की ओर देखा तक नहीं और उन्हें इग्नोर कर दिया और खुद में ही रहे.

हालांकि, वीडियो के आखिर में मनीष, अभिषेक को गले मिलते जरूर नजर आए, लेकिन सेलेब्स का ये बिहेवियर लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर किया. रेखा, विजय और मनीष को लोगों ने खूब सुनाया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि इसलिए क्योंकि उसका सरनेम बच्चन नहीं है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्यों बंद हो रहा CID 2? इस वजह से शो पर लगने जा रहा ताला

वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि बॉलीवुड बहुत ही बेकार है. तीसरे यूजर ने कहा कि इन लोगों की मूवी के लिए जाना ही नहीं चाहिए. एक और यूजर ने कहा कि आउटसाइडर के साथ हमेशा ऐसे ही होता है. इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं. गौरतलब है कि फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2025 05:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola