Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 थ्रिलर मूवीज, एक में तो धांसू एक्शन सीन्स की भरमार

जियोहॉटस्टार पर थ्रिलर मूवीज ट्रेंड कर रही हैं। इनमें तारा सुतारिया से लेकर कार्तिक आर्यन तक की मूवीज शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर हम किन मूवीज की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

आजकल हर कोई अपने खाली टाइम में घर रहकर ही ओटीटी पर मूवीज देखना पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही वो 5 फिल्में लेकर आए हैं जिन्हें देख आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। वहीं इन मूवीज की कहानी आपको अपनी जगह से बांधे रखेगी। अगर आप थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो ये मूवीज आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की फिर गुस्से से हुईं लाल, गौरव नहीं अब इस कंटेस्टेंट पर निकाली भड़ास

---विज्ञापन---

King Of Kotha

दुलकर सलमान की ये एक्शन थ्रिलर मूवी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। इसे अभिलाष जोशी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो मूवी में दुलकर सलमान के साथ-साथ शबीर कल्लारक्कल, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नायला उषा और चेम्बन विनोद जोस मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Freddy

कार्तिक आर्यन की ये थ्रिलर मिस्ट्री मूवी भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसमें कार्तिक के साथ अलाया एफ भी लीड रोल में हैं। वहीं इसे शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी का सस्पेंस इतना बेहतरीन है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

The Equalizer

डेंजल वॉशिंगटन स्टारर ये एक्शन थ्रिलर मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसे एंटोनी फूक्वा ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस मूवी की शानदार कहानी रिचर्ड वेंक ने लिखी है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो डेनजल के साथ-साथ इसमें मार्टन सोकास, क्लो ग्रेस मोरेट्ज, डेविड हार्बर, बिल पुलमैन और मेलिसा लियो मुख्य किरदार में हैं।

---विज्ञापन---

Apurva

तारा सुतारिया की इस सर्वाइवल थ्रिलर मूवी को निखिल नागेश भट ने डायरेक्ट किया है। वहीं ये भी ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसकी कास्ट की बात करें तो तारा के साथ-साथ राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी और धैर्य करवा मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Manjummel Boys

ये थ्रिलर ड्रामा फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे चिंदबरम ने डायरेक्ट किया है। इसकी कास्ट की बात करें तो मूवी में सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, दीपक परम्बोल, बालू वर्गीस, गणपति एस. पोडुवल, लाल जूनियर और अभिराम राधाकृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक और झटका, अब मुंबई पुलिस ने ठुकराई ये मांग

First published on: Mar 26, 2025 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola