Jewel Thief Netflix: सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की एक्शन थ्रिलर मूवी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। जब से मेकर्स ने मूवी का ट्रेलर रिलीज किया था तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं मूवी का गाना ‘जादू सा मेरा हुनर’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आप इस मूवी को वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं। आइए आपको भी मूवी के 5 कारण बताते हैं जो आपको मूवी देखने पर मजबूर कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Zeenat Aman की तबीयत अब कैसी? इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी हेल्थ अपडेट
जयदीप अहलावत की एक्टिंग
मूवी में जयदीप अहलावत की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। उन्होंने इस मूवी में अपने किरदार को बखूबी से निभाकर विलेन की परिभाषा ही बदल दी है। मूवी में उनके लुक ने सैफ अली खान को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं वो इस फिल्म में पहली बार डांस करते भी नजर आए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सैफ अली खान का पुराना अंदाज
सैफ अली खान ने ओटीटी पर काफी लंबे समय बाद एंट्री की है। स्क्रीन पर उनका पुराना अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। सैफ की हाजिर जवाबी फिल्म में अलग ही लेवल की देखने को मिली। वहीं सैफ के सेक्रेड गेम्स की एक छोटी सी झलक भी मूवी में देखने को मिली।
फिल्म के गाने
मूवी का ‘जादू सा मेरा हुनर’ गाना रिलीज से पहले ही काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने में जयदीप अहलावत का डांस देख फैंस शॉक्ड हो गए। जयदीप ने पहली बार इतने बेहतरीन डांस स्टेप्स किए हैं। वहीं जयदीप के साथ-साथ गाने में सैफ और निकिता दत्ता की भी अलग केमिस्ट्री देखने को मिली।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
चोर-पुलिस की कहानी
मूवी की कहानी भी काफी इंटरेस्टिंग है। इसमें चोर-पुलिस की स्टोरी को बेहद अलग ढंग से दिखाया गया है। मूवी में जहां सैफ अली खान चोर बनकर हीरा चुराते नजर आए तो वहीं कुणाल कपूर पुलिस बनकर उनके पीछे भागते नजर आए।
मूवी का क्लाइमैक्स
मूवी का क्लाइमैक्स मूवी की जान लगा। इसमें आपको सस्पेंस कूट-कूटकर देखने को मिलेगा। मूवी की एंडिंग वाकई कमाल है। इसे देखकर आपको एक संतुष्टी मिलेगी। वहीं क्लाइमैक्स में आपको एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर के सपोर्ट में उतरीं Rakhi Sawant, सरकार से की खास अपील