Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार की फिल्म पर ऐसा क्या बोलीं जया बच्चन? फैंस ने कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की 300 करोड़ी फिल्म का खूब मजाक उड़ाया है। वहीं एक्ट्रेस ने सुपरहिट मूवी को फ्लॉप तक कह दिया।

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर वो अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में छा जाती हैं। एक बार फिर वो चर्चाओं का हिस्सा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म की खूब आलोचना की। साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसी मूवी मैं कभी नहीं देख सकती। अब फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर जया बच्चन ने ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘द डिप्लोमैट’ का कैसा हाल? मूवी की कमाई में उछाल या गिरावट?

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने की ‘टॉयलेट’ मूवी की आलोचना

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में आई अक्षय कुमार की मूवी ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा का’ जया बच्चन की आलोचना की। इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में एक्ट्रेस ने ये बात कही। उन्होंने कहा, ‘आप फिल्म का नाम ही देख लीजिए, मैं तो ऐसी मूवीज कभी देखना पसंद नहीं करूंगी। भला ये भी कोई नाम हुआ।’

---विज्ञापन---

फैंस ने किया ट्रोल

एक्ट्रेस ने इसके बाद ऑडियंस से पूछा क्या आप इस मूवी को देखना पसंद करेंगे। जया बच्चन के सवाल पर कुछ लोगों ने अपना हाथ उठाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, ‘इतनी सारी ऑडियंस में से देखा बस चार लोगों ने ही हाथ उठाया है। ये काफी निराशापूर्ण है। ये मूवी एक फ्लॉप है।’ अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें इस बात पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस मवी में महिलाओं की प्रोब्लम्स को दिखाया गया है इसके बाद भी आप आलोचन कर रही हैं।

मूवी ने की कितनी कमाई?

बता दें Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ये मूवी सुपरहिट मूवीज में शामिल है। 18 करोड़ में बनी इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 316.78 करोड़ नोट छापे थे। वहीं भारत की बात करें तो देश में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 134.42 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आई थीं। इसे श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया था। वहीं मूवी को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला था। लेकिन लगता है कि जया बच्चन को ये मूवी खास पसंद नहीं आईं, ये ही वजह है कि उन्होंने मूवी की खूब आलोचना की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 450 करोड़ में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 1 महीने से Prime Video पर कर रही ट्रेंड

First published on: Mar 20, 2025 07:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola