Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर ‘द डिप्लोमैट’ का कैसा हाल? मूवी की कमाई में उछाल या गिरावट?

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों में अभी भी छाई हुई है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला या फिर गिरावट। चलिए जानते हैं मूवी के छठे दिन का कलेक्शन कितना हुआ?

---विज्ञापन---

जॉन अब्राहम की नई थ्रिलर मूवी ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। होली के दिन रिलीज हुई इस मूवी ने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया था। वहीं वीकेंड पर भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस (The Diplomat Box Office Collection Day 6) पर अच्छी खासी कमाई की। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि छठे दिन मूवी की कमाई में उछाल देखा गया या फिर गिरावट। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: 450 करोड़ में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 1 महीने से Prime Video पर कर रही ट्रेंड

---विज्ञापन---

मूवी की छठे दिन की कमाई कितनी?

छठे दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली। मूवी ने सिर्फ 1.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.77% रहीं। वहीं सुबह के शो 5.08%, दोपहर के शो 8.90%, शाम के शो 8.50% और रात के शो 12.60% रहे। पांचवें दिन के मुकाबले मूवी में थोड़ी गिरावट नजर आई।

---विज्ञापन---

अब तक का कलेक्शन

मूवी के ओपनिंग डे की बात करे तो इस थ्रिलर मूवी ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वीकेंड पर जॉन अब्राहम की इस मूवी ने 9.3 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि पहले सोमवार मूवी की कमाई में अचानक से गिरावट देखने को मिली। 50 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 17.65 करोड़ ही कमा पाई है।

कास्ट की हुई तारीफ

रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी इस मूवी में जॉन अब्राहम ने एक डिप्लोमैट का किरदार निभाया है। जो पाकिस्तान के इंडियन एंबेसी में काम करता है। जॉन की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। वहीं सादिया खतीब भी मूवी में नजर आ रही हैं। उनके काम की भी तारीफ की जा रही है। मूवी में जॉन और सादिया के साथ-साथ प्राप्ति शुक्ला, जगजीत संधू, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा और राम गोपाल बजाज मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस Saboor Aly के घर गूंजी किलकारी, शादी के 3 साल बाद फर्स्ट बेबी को दिया जन्म

First published on: Mar 20, 2025 06:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola