बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज इस समय बुरे वक्त से गुजर रही हैं, उनकी मां इस समय हॉस्पिटल में एडमिट है। खबर है कि जैकलीन की मां को हार्ट स्टोक के बाद आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो ICU में हैं। जैकलीन की मां किम की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है और इस वजह से एक्ट्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। जैकलीन इस समय अपनी मां के पास रहना चाहती हैं और इस वजह से उन्होंने IPL 2025 से दूरी बनाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Dhanashree -Yuzvendra का क्यों हुआ तलाक, असली वजह आई सामने?
IPL 2025 में परफॉर्म नहीं करेंगी जैकलीन
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिज बुधवार को IPL 2025 में परफॉर्म करना था, मगर अब एक्ट्रेस के फैंस उनको ऐसा करते नहीं देख पाएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया है, ‘इस मुश्किल वक्त में जैकलीन ने अपनी मां के साथ रहने का फैसला किया है और इस वजह से वो आईपीएल सेरेमनी में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कैसी है एक्ट्रेस की मां की हालत?
इसके साथ ही रिपोर्ट में आगे बताया है कि एक्ट्रेस की मां किम का हेल्थ अपडेट भी दिया है। करीबी सूत्र का कहना है, ‘जैकलीन की मां अभी भी आईसीयू में हैं और ठीक हो रही हैं। परिवार डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहा है।’ एक्ट्रेस की मां को हार्ट स्टोक आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मैच से पहले करना था परफॉर्म
दरअसल, जैकलीन फर्नांडिज को 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच से पहले परफॉर्म करना था, मगर उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला किया है। एक्ट्रेस अपनी मां के बेहद करीब है और इस वजह से वो फिलहाल बस उनके साथ रहना चाहती हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल तौर पर एक्ट्रेस की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: OTT पर दर्शकों की पहली पसंद बनी ये वेब सीरीज, इस हफ्ते टॉप 9 में कौन-कौन?