Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia के ब्रेकअप की इनसाइड स्टोरी, किसने बनाया शादी का दबाव?

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia Breakup Inside Story: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की राहें अलग हो गई हैं। आज हम आपको दोनों के ब्रेकअप की इनसाइड स्टोरी बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia Breakup Inside Story: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रही इस जोड़ी की ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। दोनों को कई बार पार्टी में भी साथ देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर ये कपल अपने लवी-डवी अंदाज से लोगों का दिल जीत रहा था। दोनों खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके थे। अब जब ब्रेकअप की खबर सामने आई हैं तो हर कोई चौंक गया है। वहीं अब ब्रेकअप की असली वजह भी रिवील हो चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर दोनों के ब्रेकअप की असली वजह क्या है?

यह भी पढ़ें: Baywatch की खूबसूरत एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, घरेलू हिंसा-तलाक का झेल चुकी थीं दर्द

---विज्ञापन---

काफी टाइम से चल रहा था मनमुटाव

सियासत डेली की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच काफी टाइम से मनमुटाव देखने को मिल रहा था। वहीं पहले खबरें आई थीं कि दोनों काम की वजह से एक दूसरे को टाइम नहीं दे पा रहे थे। हालांकि अभी एक नई रिपोर्ट के अनुसार दोनों का ब्रेकअप शादी के प्रेशर के कारण हुआ है।

---विज्ञापन---

किसने ठुकराया शादी का प्रपोजल?

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि दोनों का ब्रेकअप बहुत पहले हो गया था लेकिन अब दोनों अच्छे दोस्त बनकर रहना चाहते हैं। वहीं सियासत डेली के अनुसार तमन्ना भाटिया पर परिवार की ओर से शादी करने का दबाव था और जब उन्होंने शादी का प्रपोजल विजय वर्मा के सामने रखा तो विजय इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी की वजह से दोनों के बीच में दरार आ गई थी।

---विज्ञापन---

दोनों की राहें हुईं अलग

वहीं रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना की उम्र 33 साल हैं और वो शादी करके सेटल होना चाहती हैं। लेकिन 38 साल के विजय वर्मा अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात को ऑफिशियल नहीं किया है कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

कपल की केमिस्ट्री को पसंद करते थे फैंस

बता दें दोनों करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री को ‘लस्ट स्टोरिज 2’ में काफी पसंद किया गया था। वहीं अक्सर विजय और तमन्ना को किसी इवेंट या पार्टी में साथ ही स्पॉट किया जाता था। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Don 3 में Kiara Advani को कौन करेगी रिप्लेस? नेटिजन्स ने मेकर्स को सजेस्ट किए इन 2 हसीनाओं के नाम

First published on: Mar 07, 2025 10:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola