Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 24: संडे को धमाल 4 की कमाई में आया उछाल, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 24: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 24
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 24

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 24: कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाए हुए है और लगातार ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. शुरुआत के दो हफ्तों फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अब फिल्म का कलेक्शन भले ही सिंगल डिजिट में आ गया है, लेकिन इसकी कहानी और किरदार लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि संडे यानी रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की.

24वें दिन की कमाई

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 24वें दिन, ‘धमाल 4’ ने 2,405 शो में ₹2.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹191.39 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹161.05 करोड़ हो गया है. इससे पहले 23वें दिन शनिवार को फिल्म ने ₹1.65 करोड़ रुपये कमाए थे.

---विज्ञापन---

‘धमाल 4’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशों में, फिल्म ने 24वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹30.65 करोड़ हो गया है. इस तरह ‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹222.04 करोड़ पहुंच गया है.

बीते तीन हफ्तों की कमाई

10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ से अपना खाता खोला था. इसके बाद इसने शनिवार को 22.50 करोड़ और रविवार को 28.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इस तरह पहले हफ्ते फिल्म ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 40.65 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे हफ्ते 19.25 करोड़ रुपये जुटाए थे.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘धमाल 4’ पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. इनके अलावा, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2026 06:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola