Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 11: ‘जन नायकन’ ने संडे को की बंपर कमाई, 11 दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 11: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन भी अच्छी कमाई की है, जिससे भारत में 200 करोड़ के कलेक्शन के काफी करीब पहुंच गई है और इस हफ्ते ये मूवी दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

---विज्ञापन---

Jana Nayagan
Jana Nayagan

खबर से जुड़ी कुछ अहम बातें

जन नायकन ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म ने 10.70 करोड़ कमाए.

11 दिनों में फिल्म ने भारत में 175.60 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 295.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 11: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, दर्शक विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखकर भावुक भी नजर आए हैं. वहीं, 11वें दिन भी इसने बेहतरीन कलेक्शन किया है. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

---विज्ञापन---

11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. फिल्म ने इस रविवार 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44.8 प्रतिशत रही और इसके 4,321 शोज चले.

दुनिया भर में फिल्म ने किया इतना कारोबार

---विज्ञापन---

‘जना नायकन’ ने रविवार को सबसे ज्यादा तमिल भाषा में 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा हिंदी में 85 लाख रुपये और तेलुगु में 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने 11 दिनों में भारत में कुल 175.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कारोबार 295.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज एक कदम दूर है.

Jana Nayagan Day-wise Box Office Collection
Day 1 – 42.70 करोड़ रुपये
Day 2 – 21.15 करोड़ रुपये
Day 3 – 28.90 करोड़ रुपये
Day 4 – 32.00 करोड़ रुपये
Day 5 – 10.65 करोड़ रुपये
Day 6 – 8.00 करोड़ रुपये
Day 7 – 6.10 करोड़ रुपये
Day 8 – 4.05 करोड़ रुपये
Day 9 – 5.30 करोड़ रुपये
Day 10 – 6.05 करोड़ रुपये
Day 11 – 10.70 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---

इस तरह फिल्म ने पहले आठ दिनों में कुल 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अगर फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन एच. विनोद ने किया है. फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- क्या योगेश रावत को डेट कर रही हैं आकांक्षा चौधरी? Lock Upp 2 से बाहर आते ही तोड़ी चुप्पी

First published on: Aug 03, 2026 07:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola