Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man Brand New Day Collection: चौथे दिन ‘स्पाइडर मैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 250 करोड़ के पार हुई फिल्म

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन बंपर कमाई की है. वहीं, चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन 250 करोड़ रुपये के पार हो गया है.

---विज्ञापन---

Spider-Man_ Brand New Day Box Office Collection Day 4
Spider-Man_ Brand New Day Box Office Collection Day 4

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4: टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही यह सुपरहीरो फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, चार दिनों में इसका कलेक्शन 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. आइए जानते हैं ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और अब तक की कुल कमाई.

चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 76 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 78.7 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 18,051 शोज चले.

---विज्ञापन---

भाषा के हिसाब से फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी वर्जन से की. अंग्रेजी में 40 करोड़ रुपये, हिंदी में 29 करोड़ रुपये, तमिल में 3.55 करोड़ रुपये, तेलुगु में 3.25 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 10 लाख रुपये और मलयालम में 10 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

स्पाइडर मैन ने चार दिनों में भारत में किया इतना कलेक्शन

फिल्म ने भारत में चार दिनों में 256.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 306.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही नए रिकॉर्ड बना सकती है.

---विज्ञापन---

स्पाइडर मैन स्टार कास्ट

अगर फिल्म की बात करें तो ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडया, जॉन बर्नथल, जैकब बैटलन और मार्क रफालो अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा सैडी सिंक और लीजा कोलोन-ज़ायस भी फिल्म का हिस्सा हैं.

द ओडिसी ने 17 दिनों में किया इतना कलेक्शन

बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज से पहले टॉम हॉलैंड क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में भी अहम भूमिका में नजर आए थे. यह फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई थी. इसमें मैट डेमन, चार्लीज थेरॉन, जेंडया, हिमेश पटेल और एलियट पेज जैसे कलाकार भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 17 दिनों में 149.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 11: ‘जन नायकन’ ने संडे को की बंपर कमाई, 11 दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

First published on: Aug 03, 2026 08:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola