Misha Agrawal Passed Away: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम के जरिए ये दुखद जानकारी दी है। जन्मदिन के महज 2 दिन पहले ही मीशा के निधन की खबर ने उनके सभी फैंस को झटका लगा है। हर कोई इस खबर से सदमे में है। 24 अप्रैल 2025 को मीशा का निधन हुआ है और आज 26 अप्रैल को उनका बर्थडे है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Yeh Hai Mohabbatein एक्ट्रेस, शादी के 4 साल बाद दी गुड न्यूज
नहीं रहीं इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल
मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल ने 24 अप्रैल 2025 को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मीशा अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर ही अपने फनी और मेकअप वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। मीशा ने अपने 25वें जन्मदिन के 2 दिन पहले आखिरी सांस ली, उनकी मौत की खबर से उनको जानने वाला हर शख्स सदमे में है। हालांकि अभी तक मीशा की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है और ना ही उनके परिवार ने इस बारे में जानकारी दी है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
परिवार ने दी मौत की जानकारी
पॉपुलर इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 24 अप्रैल को मीशा का निधन हो गया है। पोस्ट में लिखा है, ‘मीशा अग्रवाल (26 अप्रैल, 2000 24 अप्रैल, 2025) हम भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। आप सभी ने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस अपार क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपने विचारों में रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
परिवार को लगा सदमा
अपनी जवान बेटी को खोने का परिवार को गहरा सदमा लगा है, मीशा के इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारा नुकसान अकल्पनीय है।हमारे पास शब्द नहीं हैं।
अपना ख्याल रखना।’ किसी भी माता-पिता के लिए अपनी जवान बेटी को खोने के दर्द से बड़ा कोई दर्द नहीं हो सकता है और इस समय उनका परिवार बड़े मुश्किल वक्त से गुजर रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: क्या करणवीर मेहरा के सपोर्ट में उतरीं चुम दरांग? पहलगाम हमले पर वीडियो बना हुए थे ट्रोल