Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दोबारा प्रेग्नेंट हैं Barfi एक्ट्रेस! नए साल पर Ileana D’Cruz ने दी गुड न्यूज

Ileana D'Cruz Second Pregnancy: 2025 में अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं और अब उनके बाद 'बर्फी' एक्ट्रेस ने नए साल के पहले ही दिन फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर फैंस को एक खास और यूनिक स्टाइल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर दी है।

---विज्ञापन---

Ileana D'Cruz
Ileana D'Cruz file photo

Ileana D’Cruz Second Pregnancy: साल 2025 का आगाज हो चुका है और पहले ही दिन बॉलीवुड से बड़ी खुशखबरी आई है। पिछले साल 2024 में कई सेलेब्स के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और अब लग रहा है कि 2025 में भी कई स्टार्स पैरेंट्स बनने वाले हैं। 2025 में अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं और अब उनके बाद ‘बर्फी’ एक्ट्रेस ने नए साल के पहले ही दिन फैंस को गुड न्यूज दी है।

यह भी पढ़ें: Chahat Pandey की मां ने अविनाश को कहा ‘लड़कीबाज’, कंगना रनौत ने निकाली अकड़

---विज्ञापन---

दोबारा मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने 14 महीने पहले अपने बेटे को जन्म दिया था। अब इलियाना एक दूसरी बार पति माइकल डोलन के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज देखकर फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, इलियाना डिक्रूज ने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 2024 के अपने खास पलों की झलक शेयर की है। इस वीडियो जरिए उनकी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को मिली है।

---विज्ञापन---

अक्टूबर 2024 में मिली गुड न्यूज

इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने 2024 के हर महीने की एक खास फोटो शेयर की है। अक्टूबर महीने में इलियाना ने जो तस्वीर दिखाई है, उसमें उन्हें प्रेग्नेंसी टेस्ट रिजल्ट दिखाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार. शांति. दयालुता. उम्मीद है कि 2025 में यह सब होगा और इससे भी ज्यादा।’

---विज्ञापन---

2023 में दिया बेटे को जन्म

साल 2023 में इलियाना डिक्रूज ने बेटे को जन्म दिया था, एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम ‘कोआ फीनिक्स डोलन’ है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। मगर अभी तक एक्ट्रेस ने ऑफिशियली इसके बारे में फैंस को जानकारी नहीं दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 18 करोड़ की फिल्म से ‘मनहूस’ हीरोइन बन गई स्टार, बजट से 6 गुना ज्यादा की कमाई

First published on: Jan 01, 2025 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola