Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरा मानना है कि…’, जावेद अख्तर के बाद आम्रपाली दुबे ने हिजाब विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Hijab Controversy: बिहार में सीएम नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्मी दुनिया के कुछ सितारों ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी है. फिल्मी दुनिया के मशहूर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने नीतिश कुमार की हरकत को शर्मनाक बताया था. वहीं अब इस विवाद पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है.

bhojpuri actress aamrapali dubey reacts to hijab controversy
bhojpuri actress aamrapali dubey reacts to hijab controversy

Hijab Controversy: बिहार में हुआ ‘हिजाब विवाद’ आज पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने उनकी खूब आलोचना की. लेकिन ये मामला यहीं नहीं थमा. देश के अलग-अलग जगहों पर इसका विरोध किया गया.

हिजाब विवाद पर बोलीं आम्रपाली दुबे

नितीश कुमार के इस विवाद को 9 दिन बीत चले हैं. लेकिन आज भी ये विवाद सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में इसपर भोजपुरी की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे ने भी अपनी राय रखी. आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘मेरा मानना है कि कपड़े हर व्यक्ति की अपनी पसंद का हिस्सा हैं. लेकिन अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए. किसी भी परिस्थिति में दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है.’

---विज्ञापन---

जावेद अख्तर ने कही थी ये बात

बता दें आम्रपाली दुबे से पहले हिजाब विवाद पर फिल्मी दुनिया के मशहूर स्क्रीनराइटर और कवि जावेद अख्तर ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री को महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, ‘जो भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, वो जानता है कि मैं पर्दा की पारंपरिक अवधारणा के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं किसी भी तरह से ये स्वीकार कर लूं कि नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ जो किया, वो सही किया है. मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं. सीएम नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.’

First published on: Dec 24, 2025 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो