Haq vs. The Girlfriend Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘The Girlfriend’ और इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म ‘Haq’ इस महीने 7 नवंबर को रिलीज हुई. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत के 3 दिन काफी अच्छी कमाई की. लेकिन इसके बाद से ही दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘The Girlfriend’ और ‘Haq’ ने अब तक कुल कितने करोड़ की कमाई की है?
फिल्म ‘Haq’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘Haq’ ने 6वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 12.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.88% रही. जिसमें सुबह के शो में 5.81%, दोपहर के शो में 8.93%, शाम के शो में 9.64%, और रात के शो में 11.14% रही.
यह भी पढ़ें: Prem Chopra की नेटवर्थ जान उड़ेंगे होश, कपूर परिवार संग खास है रिश्ता
‘The Girlfriend’ का करोबार
वहीं, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘The Girlfriend’ ने 6वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, इसी के साथ ‘The Girlfriend’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 10.10 करोड़ की कमाई कर ली है. इसकी कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 18.85% रही. जिसमें सुबह के शो में 15.66%, दोपहर के शो में 20.23%, शाम के शो में 19.77%, और रात के शो में 19.73% रही.
दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
यामी गौतम की फिल्म ‘Haq’ और रश्मिका मंदाना की ‘The Girlfriend’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी ठीक-ठाक रहा. फिल्म ‘Haq’ ने दुनियाभर में कुल 18 करोड़ की कमाई की है. वहीं, रश्मिका की ‘The Girlfriend’ ने वर्ल्डवाइड 15.7 करोड़ का कलेक्शन किया है.