Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भारत की हार पर Hania Aamir हुईं खुश, पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते पोस्ट वायरल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पीड़ितों का दर्द बांटने वाली हानिया आमिर अब सोशल मीडिया पर भारत की हार और पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते दिखी हैं। हानिया आमिर की लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

hania aamir
hania aamir

Hania Aamir: हानिया आमिर इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं,जो एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। पाकिस्तानी एक्ट्र्स हानिया आमिर ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले पर भारत का सपोर्ट किया था। मगर अब पाकिस्तानी स्टार्स को इंडिया में बैन करने के बाद लगता है कि अब एक्ट्रेस के बोल बदल गए हैं। पहलगाम पीड़ितों का दर्द बांटने वाली हानिया आमिर अब सोशल मीडिया पर भारत की हार और पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते दिखी हैं। हानिया आमिर की लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: एक्स पति के निधन 6 दिन के बाद शुभांगी अत्रे का छलका दर्द, कहा-‘पूरी कहानी जाने बिना…’

---विज्ञापन---

भारत की हार पर हानिया की खुशी

दरअसल, हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो पाकिस्तान से भारत की हार पर खुशी जताती दिखाई दे रही हैं। हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम पर एक बॉक्सिंग मैच की फोटो शेयर की है। यह मैच बैंकॉक में हुआ था, जहां पर भारत को पाकिस्तानी प्लेयर ने 2 मिनट के अंदर ही हरा दिया है। उस मैच में पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने पोस्ट डाली है।

हानिया ने की पाक बॉक्सर की तारीफ

हानिआ आमिर ने मैच की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उस्मान वजीर की लगातार 16वीं जीत, उन्होंने बैंकॉक, थाईलैंड में भारतीय बॉक्सर एस.ईश्वरन को दो मिनट के अंदर हराया। इसके साथ उन्होंने पाकिस्तानी बॉक्सर को टैग भी किया है।’ हानिया आमिर ने पाकिस्तान की जीत के लिए पोस्ट डाली है, लेकिन भारतीयों के दिलों को उनके पोस्ट से जरूर दुख होने वाला है। वैसे ही लोग सोशल मीडिया पर उनको बॉयकॉट करने की मांग कर चुके हैं और पाकिस्तानी स्टार्स को बैन करने की खबर से काफी खुश हैं।

---विज्ञापन---

‘सरदार जी 3’ में आने वाली थीं नजर

हानिया आमिर जल्द ही पंजाबी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन अब पाकिस्तानी स्टार्स पर बैन के बाद उनके बॉलीवु़ड डेब्यू अटक गया है। दिलजीत दोसांझ स्टारर सरदार जी 3 में हानिया आमिर को कास्ट किया गया था, लेकिन अब लगता है कि हानिया को अपनी पहली इंडियन फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग तीसरी शादी करेंगे मशहूर एक्टर, क्या 61 की उम्र में बसाएंगे घर?

First published on: Apr 25, 2025 06:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola