Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Game of Greed के होस्ट ने बनाया शादी का प्लान, Manisha या Jiya, दिल किसे दिया?

Abhishek Malhan Wedding News: यूट्यूबर अभिषेक मल्हान इस समय अपने शो 'गेम ऑफ ग्रीड' को होस्ट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर तेजी से चर्चा तेजी से चल रही है। अब फैंस जानना चहते हैं कि मनीषा और जिया में से वह किसके साथ सेट होने का प्लान बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

Abhishek Malhan Wedding News: बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट और फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान की शादी की खबर सामने आ रही है। दरअसल उनके बड़े भाई निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान ने हाल ही में रुचिका राठौर से सगाई कर ली। इस खबर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी और फैंस ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं। अब जब निश्चय शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, तो फैंस इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि क्या अभिषेक भी जल्द शादी करने का प्लान बना रहे हैं। इस बात का अभिषेक ने खुलकर जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने किया बोला है।

अभिषेक मल्हान ने शादी को लेकर किया खुलासा

शो ‘गेम ऑफ ग्रीड’ के होस्ट अभिषेक की शादी की चर्चा तेजी से चल रही है। हाल ही में जब उनसे उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, इतनी जल्दी नहीं। मुझे लगता है कि मेरे भाई की शादी का समय आ गया है। उसे जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए। फिर मैं शादी करने के लिए एक्साइटेड हो जाऊंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि उनका दिल अभी पूरी तरह से शादी के डिसीजन लेने के लिए तैयार नहीं है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nischay Malhan (@triggeredinsaan)

---विज्ञापन---

क्या अभिषेक ने निश्चय को दी कोई रिलेशनशिप टिप्स?

अभिषेक से जब पूछा गया कि क्या वह निश्चय को रिश्तों के बारे में कोई सलाह देते हैं, तो उन्होंने कहा, “वास्तव में, हम रिश्तों के बारे में बात नहीं करते हैं। हम अपने करियर और मेंटल पीस के कैसे बनाकर रखें इसपर ज्यादा ध्यान देते हैं। वह खुद काफी स्मार्ट हैं और अपने रिश्ते अच्छे से संभाल सकते हैं।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

---विज्ञापन---

मनीषा या जिया, दिल किसे दिया?

बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान अभिषेक मल्हान का नाम मनीषा रानी और जिया शंकर के साथ जोड़ा गया था। हालांकि मनीषा को अभिषेक ने अपनी बहन और अच्छी दोस्त ही बताया था। वहीं जिया ने बिग बॉस में ही सलमान खान के सामने अभिषेक के लिए फीलिंग एक्सेप्ट की थी। अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अभिषेक का दिल किसके लिए धड़कता है। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई साफ जवाब नहीं दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Khatron Ke Khiladi 15 में इन स्टार्स को किया गया अप्रोच, Bigg Boss 18 के 2 लोगों की एंट्री पक्की

अभिषेक मल्हान का वर्क फ्रंट

एक तरफ जहां अभिषेक मल्हान की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं अभिषेक अपने नए शो “Game of Greed” की होस्टिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आ रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection: चार दिनों में ‘छावा’ ने तोड़े इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें हुई अब तक की कमाई

First published on: Feb 18, 2025 09:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola