Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: राम गोपाल वर्मा ने एआर रहमान के दावों को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- पैसा कमाना ही…

Entertainment News in Hindi LIVE: एआर रहमान के 'सांप्रदायिक' वाले बयान पर अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का बयान सामने आया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ऑस्कर विनर सिंगर और कंपोजर एआर रहमान के ‘सांप्रदायिक’ वाले बयान पर अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का बयान सामने आया है. फरीदून शाहरयार के पॉडकास्ट में पहुंचे राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, मैं सांप्रदायिक पहलू के बारे में उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. क्योंकि मैं ऐसा नहीं मानता. मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री का एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना है. जो भी उनके लिए पैसा कमाता है, वे उसी के पीछे जाते हैं. उन्हें आपकी जाति, धर्म या आप कहां से हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कविता कृष्णमूर्ति आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. कविता कृष्णमूर्ति ने अपने सिंगिंग करियर में 45 विभिन्न भारतीय भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने गाए हैं. इसमें हिंदी, बंगाली, कन्नड़, राजस्थानी, भोजपुरी, तेलुगु, ओडिया, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, मलयालम, गुजराती, नेपाली, असमिया, कोंकणी और पंजाबी भाषा के गाने शामिल हैं.

सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन 36.7 करोड़ रुपये कमाईकमाए.. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 66.7 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अबतक 85.88 करोड़ का व्यापार किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:36 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: 'बॉर्डर 2' देखने पहुंचीं ईशा और अहाना देओल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की धूम मची हुई है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी बीच फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सनी देओल की बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी पहुंची हुई थीं. स्क्रीनिंग के बाद सनी देओल ने दोनों बहनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

https://www.instagram.com/reel/DT71lktk5no/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

21:09 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: 26 जनवरी को ‘पद्म भूषण’-‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित होंगे ये कलाकार

26 जनवरी, गणतंत्र दिवस 2026 के खास मौके पर भारत सरकार सिनेमा जगत के मशहूर कलाकारों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित करेगी. इसमें बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, अलका याज्ञनिक और ममूटी, आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह जैसे कलाकारों का नाम शामिल है...पूरी खबर पढ़ें

19:34 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड पर बरसे Prakash Raj, हिंदी फिल्मों को बताया नकली

प्रकाश राज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा को लेकर बात की और उन्होंने इसे नकली, पैसा कमाने वाला कहा है. साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई कमियों पर भी बात की है...पूरी खबर पढ़ें

17:11 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: बस 5 दिन बाद आ रही ये फिल्म, रहस्य कंपा देगी रूह

आपने ‘तुम्बाड़’ फिल्म तो देखी ही होगी, जिसका डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ने किया है. आने वाली इस फिल्म का भी डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ही कर रहे हैं. ये उनकी दूसरी फिल्म होगी. हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर आया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हो रही है. चलिए इसके बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

17:10 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: धूमधाम से हुई इस बॉलीवुड सिंगर Prakriti Kakar और Vinay Anand की शादी, वायरल हुई फोटोज

Singer Prakriti Kakar Wedding: बॉलीवुड की फेमस सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने शादी कर ली है.उन्होंने एंटरप्रेन्योर विनय आनंद के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं.सिंगर ने जयपुर के पास फोर्ट बरवारा में अपने परिवार की मौजूदगी में विनय आनंद के साथ 7 वचन लिए और शादी के बंधन में बंध गए. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:08 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड पर बरसे प्रकाश राज, हिंदी सिनेमा को बताया नकली

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में हिंदी सिनेमा को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दरअसल, उन्होंने हिंदी सिनेमा को नकली और पैसा कमाने वाला कहा है. उन्होंने मलयालम और तेलुगु सिनेमा की तारीफ की है, लेकिन हिंदी सिनेमा को मैडम तुसाद म्यूजियम बताया है, जो सिर्फ देखने में सुंदर है और उसका कोई सार नहीं है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:50 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: कौन थे अभिजीत मजूमदार, 54 की उम्र में निधन

सिनेमा जगत का एक और सितारा सब छोड़ चला. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मी दुनिया के जाने-माने ओडिया संगीतकार और सिंगर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है. रविवार 25 जनवरी को उनके निधन की खबर आई है. अभिजीत ने 54 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली... उनके बारे में जानें

14:35 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: माही विज ने बेटी तारा को दिलाई नई कार, तो लोगों ने उठाए सवाल

माही विज और जय भानुशाली अपने तलाक के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. इन सभी के बीच हाल ही में माही ने अपनी बेटी तारा के लिए मिनी कूपर खरीदी है, जो कि 50 लाख की है. इसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है. इस दौरान वह और उनकी बेटी तारा बहुत खुश नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि तलाक के बाद इतना पैसा कहां से आया. वहीं, कई लोगों ने उन्हें नई कार पर बधाई भी दी. यहां तक कि एक्स हसबैंड जय ने भी अपनी इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DT5lrgMiARu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:21 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: बॉर्डर 2 बनेगी साल 2026 की पहली 100 करोड़ी फिल्म, यहां जानें आंकडे

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसे लोगों का रिएक्शन भी काफी अच्छा मिल रहा है. मूवी को लेकर हाल ही में तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने बताया कि बॉर्डर 2 रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. इस तरह से यह साल 2026 की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी. क्योंकि फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ का कलेक्शन किया है और दूसरे दिन 40.59 करोड़ का. इस तरह से फिल्म ने कुल भारत में 72.69 करोड़ की कमाई कर ली है और इस तरह से यह फिल्म रविवार को 100 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:16 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment Live News: रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया 20 साल पुराना वीडियो, ऋषि कपूर को देख भावुक हुए फैंस

रिद्धिमा कपूर ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो उनकी शादी का है, जिसमें रणबीर कपूर उनका हाथ थामे हुए स्टेज पर ले जाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान ऋषि कपूर की भी झलक देखने को मिली है.स्टेज पर जब रिद्धिमा पति भरत साहनी को जयमाला पहनाती है, तो साथ में खड़े ऋषि तालियां बजाते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. ऋषि को देख उनके फैंस भी काफी भावुक दिख रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DT5ygOjkyuv/?utm_source=ig_web_copy_link

12:48 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन 36.7 करोड़ रुपये कमाईकमाए.. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 66.7 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अबतक 85.88 करोड़ का व्यापार किया है.

https://www.instagram.com/reel/DT0rm8yiIMV/?utm_source=ig_web_copy_link

12:31 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment News LIVE: जिंदगी की जंग हारे अभजीत मजूमदार, 54 की उम्र में ली आखिरी सांस

ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है. उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके इस तरह से अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है.

11:30 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 67 साल की हुई सिंगर कविता कृष्णमूर्ति

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कविता कृष्णमूर्ति आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. कविता कृष्णमूर्ति ने अपने सिंगिंग करियर में 45 विभिन्न भारतीय भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने गाए हैं. इसमें हिंदी, बंगाली, कन्नड़, राजस्थानी, भोजपुरी, तेलुगु, ओडिया, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, मलयालम, गुजराती, नेपाली, असमिया, कोंकणी और पंजाबी भाषा के गाने शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DT0fwnBjWdp/?utm_source=ig_web_copy_link

10:18 (IST) 25 Jan 2026
Entertainment News LIVE: राम गोपाल वर्मा ने एआर रहमान के दावों को लेकर दिया बड़ा बयान

ऑस्कर विनर सिंगर और कंपोजर एआर रहमान के 'सांप्रदायिक' वाले बयान पर अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का बयान सामने आया है. फरीदून शाहरयार के पॉडकास्ट में पहुंचे राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, मैं सांप्रदायिक पहलू के बारे में उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. क्योंकि मैं ऐसा नहीं मानता. मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री का एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना है. जो भी उनके लिए पैसा कमाता है, वे उसी के पीछे जाते हैं. उन्हें आपकी जाति, धर्म या आप कहां से हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.'

First published on: Jan 25, 2026 10:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.