Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: ऑस्कर 2026 से बाहर हुई ‘होमबाउंड’, ‘सिनर्स’ के नाम 16 नॉमिनेशन

Entertainment News in Hindi LIVE: टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल ने सलमान खान के रिएलिटी शो को लेकर ये बात कही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेशंस का ऐलान कर दिया गया है. भारत की होमबाउंड ऑस्कर 2026 से बाहर हो गई है. फिल्म ‘सिनर्स’ ने अपने नाम 16 नॉमिनेशन हासिल करके इतिहास रच दिया है.

आज 22 जनवरी 2026 को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन अनाउंस होने वाले हैं. इस साल नॉमिनेशन में कई इंडियन फिल्मों को जगह मिली है. शाम 7:00 बजे शुरू हुई और ये ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब, एबीसी, डिज्नी+ पर लाइव स्ट्रीम हो रही है. ऑस्कर की इस दौड़ में भारत की फिल्म होमबाउंड इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट में है, जबकि कांतारा: चैप्टर 1, तन्वी द ग्रेट रिमाइंडर लिस्ट में हैं.

सनी देओल के फैंस के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी निराश करने वाली खबर है. अच्छी खबर यह है कि ‘बॉर्डर 2’ कल यानी 23 जनवरी को भारत के सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका करने वाली है. लेकिन विदेशी कमाई के मामले में फिल्म को तगड़ा झटका लगा है.गल्फ देशों, जहां बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी डिमांड रहती है, वहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी गल्फ देशों में बैन किया गया था. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस बड़ी फिल्म को खाड़ी देशों में बैन किया गया है.

टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल जल्द ही रिएलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाले हैं. इससे पहले भी करण कई रिएलिटी शो का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में करण पटेल ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस मेरे बस की बात नहीं है.’ ‘हां, शायद 5 से 7 साल बाद जब मैं रिटायर हो जाऊंगा, तब मैं बिग बॉस को होस्ट कर सकता हूं. यही एकमात्र तरीका है जिससे मेरे फैंस मुझे उस शो में देख पाएंगे.’

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. नम्रता ने साल 1993 की मिस इंडिया का ताज जीता था. नम्रता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से की. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिर साल 2005 में उन्होंने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू संग शादी कर ली.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ भी है. इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 38 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.87 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं, वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ ने 6वें दिन सिर्फ 19 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 5.29 करोड़ की कमाई की. इस बीच साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने 10वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 175.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:25 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News Live: ऑस्कर से बाहर हुई ‘होमबाउंड’, Sinners ने रचा इतिहास

ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन आज सामने आ गए हैं. 22 जनवरी को शाम से ही भारत समेत दुनियाभर की नजरें इन नॉमिनेशन पर लगी थीं. अब इसके नॉमिनेशन सामने आ गए हैं. घोषित इस नॉमिनेशन लिस्ट से भारत की तरफ से गई फिल्म ‘होमबाउंड’ बाहर हो गई. वहीं फिल्म ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशन के साथ ऑस्कर में इतिहास रच दिया है. बता दें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होना है.

20:12 (IST) 22 Jan 2026
Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशिन

20:10 (IST) 22 Jan 2026
Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: बेस्ट स्पोर्टिंग रोल एक्टर नॉमिनेशन

19:39 (IST) 22 Jan 2026
Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेशन

19:37 (IST) 22 Jan 2026
Oscars 2026 Nominations LIVE: बेस्ट लीड एक्टर के लिए नॉमिनेशन

19:36 (IST) 22 Jan 2026
Oscars 2026 Nominations LIVE: बेस्ट लीड एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन

19:19 (IST) 22 Jan 2026
Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग मेकअप के लिए नॉमिनेशन.

16:23 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News: "अभी वो सिंगल है", बेटे अहान शेट्टी को लेकर बोले सुनील शेट्टी

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इस समय अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं इसी बीच सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अहान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है...पूरी खबर पढ़ें

15:46 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: आमिर खान का गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर रिएक्शन

Gauri Spratt Aamir Khan Relationship: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार खबर कुछ ज्यादा ही खास है. पिछले कुछ समय से आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्तों को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब आमिर ने खुद इन बातों पर अपनी मुहर लगा दी है. एक हालिया इंटरव्यू में आमिर ने अपने प्यार का इजहार करते हुए जो कहा, उसने उनके फैंस को चौंका दिया है. आमिर ने साफ किया है कि वे और गौरी अब सिर्फ डेट नहीं कर रहे, बल्कि एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का बड़ा फैसला ले चुके हैं.

14:14 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Border 2 रिलीज होने से ठीक पहले Sunny Deol ने दिया फैंस को नायाब तोहफा

बॉलीवुड के 'ढाई किलो का हाथ' वाले सनी देओल एक बार फिर सरहद पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं. फिल्म 'बॉर्डर 2' का इंतजार देश का हर सिनेमा प्रेमी कर रहा है. हाल ही में सनी पाजी ने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो उनके नए किरदार फतेह सिंह कलेर के बीच के सफर की एक झलक है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दिखाया है कि भले ही वक्त बदल गया हो, लेकिन उनका जज्बा और देशप्रेम आज भी वैसा ही है. सोशल मीडिया पर फैंस को सनी देओल का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.instagram.com/reel/DTxsDRsCcs9/?utm_source=ig_web_copy_link

13:54 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 77 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा इंडियन सिनेमा का जलवा

Sanjay Leela Bhansali Republic Day representation: हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में अलग-अलग राज्यों और सेना की झांकियां निकलती हैं, लेकिन 2026 की परेड बेहद खास होने वाली है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस बार भारतीय सिनेमा को सम्मान देने के लिए मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है. यह 77 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब परेड में भारतीय सिनेमा की एक समर्पित झांकी दिखाई जाएगी और इसका प्रतिनिधित्व कोई फिल्म निर्देशक करेगा. भंसाली की यह झांकी भारतीय फिल्मों की भव्यता और हमारी संस्कृति की खूबसूरती का एक अनोखा संगम होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:39 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'Dhurandhar' के बाद 'Border 2' पर इन देशों ने लगाया बैन

Border 2 banned in Gulf countries: सनी देओल के फैंस के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी निराश करने वाली खबर है. अच्छी खबर यह है कि 'बॉर्डर 2' कल यानी 23 जनवरी को भारत के सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका करने वाली है. लेकिन विदेशी कमाई के मामले में फिल्म को तगड़ा झटका लगा है.गल्फ देशों, जहां बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी डिमांड रहती है, वहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को भी गल्फ देशों में बैन किया गया था. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस बड़ी फिल्म को खाड़ी देशों में बैन किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:28 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ की गिरी कमाई

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ भी है. इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 38 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.87 करोड़ तक पहुंच गया.

https://www.instagram.com/p/DMMvC7Ioo3G/?utm_source=ig_web_copy_link

11:42 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है ये साउथ फिल्म

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने 10वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 175.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DNpc8Fhs80H/?utm_source=ig_web_copy_link

11:22 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कलम रॉय का निधन

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के एक फेमस और दिग्गज एक्टर कलम रॉय का निधन हो गया है. उन्होंने अपनी आखिरी सांस 54 साल की उम्र में ली. जानकारी के अनुसार, कलम रॉय की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. पढ़ें पूरी खबर...

10:43 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Anupam Kher को बेटे सिकंदर ने मारा थप्पड़

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें अनुपम खेर को उनके बेटे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही इस पर उनके फैंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DTx0TixjJ80/?utm_source=ig_web_copy_link

09:33 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 54 साल की हुई महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. नम्रता ने साल 1993 की मिस इंडिया का ताज जीता था. नम्रता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से की. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिर साल 2005 में उन्होंने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू संग शादी कर ली.

https://www.instagram.com/reel/DTexGFajBj7/?utm_source=ig_web_copy_link

09:21 (IST) 22 Jan 2026
Entertainment News LIVE: टीवी एक्टर करण पटेल ने सलमान खान के शो के लिए कही ये बड़ी बात

टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल जल्द ही रिएलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाले हैं. इससे पहले भी करण कई रिएलिटी शो का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में करण पटेल ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस मेरे बस की बात नहीं है.’ ‘हां, शायद 5 से 7 साल बाद जब मैं रिटायर हो जाऊंगा, तब मैं बिग बॉस को होस्ट कर सकता हूं. यही एकमात्र तरीका है जिससे मेरे फैंस मुझे उस शो में देख पाएंगे.’

https://www.instagram.com/p/DThqSRSjQBe/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 22, 2026 08:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.