Sunday, 18 January, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: धुरंधर के इस गानें ने रचा इतिहास, YouTube पर 100 मिलियन+ व्यूज

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को राजस्थान हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर’ अब साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ एक महीने में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ ही इसके गानें भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं. वहीं अब ‘धुरंधर’ के एक गानें ने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है. दरअसल ‘धुरंधर’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘शरारत’ ने एक YouTube पर तहलका मचा दिया है. इस गाने ने यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.

यश की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. गीतू मोहनदास की फिल्म में रुक्मिणी वसंत ग्लैमरस मेलिसा के किरदार में दिखाई देंगी. पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने इस किरदार का परिचय दिया. बता दें कि अब तक फिल्म से कियारा आडवाणी का नादिया, हुमा कुरैशी का एलिजाबेथ, नयनतारा का गंगा और तारा सुतारिया का रेबेका लुक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है.

बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी इन दिनों धोखाधड़ी के मामले के चलते न्यायिक हिरासत में हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट ने सोमवार को विक्रम भट्ट और अन्य की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी. साथ ही कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की जांच जारी रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘आरोप केवल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने तक सीमित नहीं हैं. इसमें जानबूझकर पैसों का गबन, ट्रांसपेरेंसी की कमी और बेईमानी के फैक्ट्स शामिल हैं. शुरुआती जांच में फर्जी बिल और पैसे के लेन-देन के सबूत मिले हैं.’

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में तुलसी अंगद-वृंदा के साथ रहकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएगी. वहीं, ऋतिक और मंजूरी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ेगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी और मिहिर कब साथ आएंगे.

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने भारत में 21.50 करोड़ तक कलेक्शन कर लिया है, वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.6 करोड़ तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 32वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 776.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1212 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:45 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News: धुरंधर के गानें ने रचा इतिहास, YouTube पर मिले 100 मिलियन+ व्यूज

‘धुरंधर’ अब साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ एक महीने में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ ही इसके गानें भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं. वहीं अब ‘धुरंधर’ के एक गानें ने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है. दरअसल ‘धुरंधर’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘शरारत’ ने एक YouTube पर तहलका मचा दिया है. इस गाने ने यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं...पूरी खबर पढ़ें

20:59 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News: 2 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने कमाए 20 करोड़, जीते 11 बड़े अवार्ड

इस फिल्म के गानें आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं. फिल्म को सालों बीत रहे हैं, लेकिन इसकी दीवानगी आज दर्शकों के दिल में बसी हुई है. ये एक जबरदस्त रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं

18:24 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: ऑस्कर की रेस में टॉप 15 में होमबाउंड ने बनाई जगह

नीरज घेवान के निर्देशन में बनी फिल्म होमबाउंड ने एकेडमी अवॉर्ड्स की रेस में टॉप 15 में इंटरनेशनल फीचर फिल्म में अपनी जगह बना ली है. ऑस्कर के लिए फाइनल लिस्ट 22 जनवरी को जारी होगी, जिसमें सिर्फ 5 फिल्मों को चुना जाएगा और इन 5 फिल्मों में से किसी एक को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. ऑस्कर अवॉर्ड इस बार 15 मार्च 2026 को होंगे.यहां पढ़ें पूरी खबर..

18:08 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: वध 2 का दमदार पोस्टर हुआ आउट

वध 2 के नए पोस्टर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक शांत और सोच में डूबे हुए पल में नजर आ रहे हैं. फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होनी है.

https://www.instagram.com/p/DTKH7VPjGO_/?utm_source=ig_web_copy_link

17:46 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: वेनेजुएला में मचे बवाल की स्क्रिप्ट 'Jack Ryan' ने सालों पहले ही लिख दी थी?

हॉलीवुड की मशहूर वेब सीरीज 'जैक रायन' (Jack Ryan) का दूसरा सीजन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. हालांकि इस बार इस सीजन के चर्चाओं में आने का कारण सीरीज को वो सीन है, जिसमें हाल ही में हुई घटना के बारे में बताया गया है. दरअसल हाल ही में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हमला किया. इसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा और उन्हें उनके ही देश से उठा ले गए. जहां इस संकट के बीच 'जैक रायन 2' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्य किरदार जैक रायन (जॉन क्रासिंस्की) वेनेजुएला को दुनिया का सबसे बड़ा खतरा बता रहे हैं. इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे कमजोर देश इंटरनेशनल असर के लिए फ्लैशपॉइंट बन सकते हैं. जहां लोग इसे 'भविष्यवाणी' मान रहे हैं, क्योंकि ये आज की असल घटनाएं इस सीरीज से मिलती दिख रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:01 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: गौरव खन्ना अनुपमा में कर सकते हैं अनुज कपाड़िया बनकर वापसी

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह एक बार फिर से रुपाली गांगुली स्टारर शो में अनुज बनकर वापसी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेकर्स ने उनके किरदार को मारा नहीं है, जिससे वह शो में कभी भी एंट्री मार सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:18 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: रणवीर सिंह के साथ धुरंधर में हुआ अन्याय, नवीन कौशिक ने कह डाली बड़ी बात

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर को लेकर उनको को-एक्टर नवीन कौशिक ने बात की है. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह ने अपनी पर्सनैलिटी से एकदम विपरीत हमजा का रोल किया है और अक्षय खन्ना का रहमान डकैत वाला रोल उन्हीं की तरह सीरियस है. इसलिए अक्षय खन्ना के लाइमलाइट बटोरने को लेकर नवीन ने रणवीर के साथ अन्याय बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:01 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News: एक सर्जरी से खत्म हुआ इस एक्ट्रेस का करियर

बॉलीवुड की इस अदाकारा ने अपने स्क्रीन प्रजेंस से तहलका मचा दिया था. साल 2004 में इस एक्ट्रेस की एक अलग ही दीवानगी थी...पूरी खबर पढ़ें

14:13 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: सुधा चंद्रन को आई थी माता या था ड्रामा, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.जब उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी रखी थी और इस दौरान वह होश खो बैठी थीं. वह जोर जोर से हंसने लगीं थी. इसपर लोगों का कहना था कि उन्हें माता आ गई है. लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि वह ड्रामा कर रही हैं. इसपर सुधा ने जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी को सफाई देने नहीं आई हैं.यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:49 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' से सामने आया रुक्मिणी वसंत लुक पोस्टर

यश की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. गीतू मोहनदास की फिल्म में रुक्मिणी वसंत ग्लैमरस मेलिसा के किरदार में दिखाई देंगी. पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने इस किरदार का परिचय दिया. बता दें कि अब तक फिल्म से कियारा आडवाणी का नादिया, हुमा कुरैशी का एलिजाबेथ, नयनतारा का गंगा और तारा सुतारिया का रेबेका लुक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है.

https://www.instagram.com/p/DTKB5FyD5oo/?utm_source=ig_web_copy_link

11:48 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News Live: श्रद्धा कपूर चुड़ैल के बाद अब बनेंगी 'नागिन'

श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद अब बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने को तैयार है. एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही फिल्म नागिन में नजर आ सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में वह नागिन के रोल में दिखाई देंगी. फिल्म की शूटिंग भी इसी साल शुरू होने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:35 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फरहान अख्तर ने साइन की इतनी बड़ी डील

फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप एनवी के साथ एक पार्टनरशिप डील साइन की है. जिसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी का वैल्यूएशन करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस से भी ज्यादा हो गया है. पढ़ें पूरे खबर...

10:52 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का आने वाला एपिसोड

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में तुलसी अंगद-वृंदा के साथ रहकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएगी. वहीं, ऋतिक और मंजूरी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ेगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी और मिहिर कब साथ आएंगे.

https://www.instagram.com/reel/DTFd3-OgSTr/?utm_source=ig_web_copy_linkhttps://www.instagram.com/reel/DTFd3-OgSTr/?utm_source=ig_web_copy_link

09:39 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News LIVE: साउथ कोरिया के स्टार Ahn Sung-ki का निधन

साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर आन सुंग-की का निधन हो गया है. एक्टर आन सुंग-की ने 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. एक्टर पिछले कुछ सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. पढ़ें पूरी खबर...

08:34 (IST) 6 Jan 2026
Entertainment News LIVE: विक्रम भट्ट को हाई कोर्ट से मिला बड़ा झटका

बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी इन दिनों धोखाधड़ी के मामले के चलते न्यायिक हिरासत में हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट ने सोमवार को विक्रम भट्ट और अन्य की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी. साथ ही कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की जांच जारी रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'आरोप केवल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने तक सीमित नहीं हैं. इसमें जानबूझकर पैसों का गबन, ट्रांसपेरेंसी की कमी और बेईमानी के फैक्ट्स शामिल हैं. शुरुआती जांच में फर्जी बिल और पैसे के लेन-देन के सबूत मिले हैं.'

First published on: Jan 06, 2026 08:28 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.