Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ‘धुरंधर’, अब गानें ने भी रच दिया इतिहास, यूट्यूब पर 100 मिलियन पार

Dhurandhar Songs: दिसंबर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर उतरी फिल्म 'धुरंधर' लगातार सिनेमाघरों में कमाई के रिकॉर्ड्स बना रही है. महीनेभर से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म अब 1200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है.

Dhurandhar Songs

Dhurandhar Songs: महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर’ अब साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ एक महीने में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ ही इसके गानें भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं. वहीं अब ‘धुरंधर’ के एक गानें ने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है. दरअसल ‘धुरंधर’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘शरारत’ ने एक YouTube पर तहलका मचा दिया है. इस गाने ने यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.

यूट्यूब पर 100 मिलियन पार ‘शरारत’

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं. इसके गाने ‘शरारत’ को बेहद ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है. YouTube पर छाए इस गानें में एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान जबरदस्त डांस करते नजर आती हैं. इसे जैस्मीन संदलस ने गाया है, जबकि कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है. सोशल मीडिया पर भी इस गाने धूम मची हुई है. ‘शरारत’ ने अब यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.

---विज्ञापन---

अब ‘धुरंधर 2’ का इंतजार

गानें के इस रिकॉर्ड की जानकारी जानकारी खुद JioStudios ने दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शरारत ने 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है! अगला कौन सा मील का पत्थर हासिल करने वाले हैं? दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ रही है.” इससे पहले फिल्म से अक्षय खन्ना पर फिल्माया गाना Fa9la भी काफी वायरल हुआ था. बता दें महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म धुरंधर हर रोज धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं अब फैंस इसके सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होनी है.

First published on: Jan 06, 2026 09:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो