Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं सफाई देने नहीं आई हूं’, सुधा चंद्रन पर सच में आई थी देवी या की थी एक्टिंग? ट्रोलर्स को एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने वायरल वीडियो को लेकर रिएक्ट किया है, जब माता की चौकी के दौरान वह अचानक अपने होश खो बैठी थीं. उन्होंने ट्रोलर्स को कहा कि वह यहां सफाई देने नहीं आई हैं.

---विज्ञापन---

Sudha Chandran
Sudha Chandran

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जब उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी रखी थी.जिसमें वह भजन गा रही थी, लेकिन अचानक से वह होश खो बैठती हैं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं. इस वीडियो को लेकर कुछ ने कहा कि सुधा चंद्रन पर माता रानी आ गई हैं. तो वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि वह एक्टिंग, ड्रामा कर रही है. वहीं, अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

सुधा ने ट्रोलर्स पर कही ये बात

दरअसल, सुधा ने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, “मैं यहां किसी को सफाई देने नहीं आई हूं. जीवन के प्रति मेरा अपना एक अलग नजरिया है. मेरे कुछ ऐसे रिश्ते हैं, जिनका मैं सम्मान करती हूं. मुझे लोगों से कोई लेना देना नहीं है. जो मजाक उड़ाते हैं, अच्छी बात है, खुश रहें अपनी जिंदगी में. उन लाखों लोगों का क्या, जो इससे जुड़ सकते हैं और इसे महसूस कर सकते हैं. मेरे लिए वही जरूरी है.

---विज्ञापन---

लोगों की सोच पर बोलीं सुधा

इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि लोग क्या सोचते हैं वह इसपर बिल्कुल ध्यान नहीं देती. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी लाइफ में कभी भी इस बारे में नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे. मेरा जब एक्सीडेंट हुआ था तब भी लोगों ने बाद में कहा था कि क्या बेवकूफी कर रही हो तुम. लेकिन जब वही एक सक्सेस स्टोरी बन जाती है, तो लोग उसी बारे में बातें करते हैं.

सुधा का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि वायरल वीडियो में सुधा अचानक से अपने घर में रखी गई माता की चौकी में होश खो बैठती हैं. वह अचानक डांस करने लगती हैं और हाथ पर भी काटती हैं. वहां लोग हैरान रह जाते हैं और फिर उन्हें कुर्सी पर बैठाकर फूल भी बरसाने लगते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में फिर करेंगी धमाल, चुड़ैल के बाद अब बनेंगी ‘नागिन’

First published on: Jan 06, 2026 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola