Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

जॉनी लीवर की बेटी संग होगी गोविंदा के बेटे की शादी? अफवाहों पर खुद जेमी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरा छोटा भाई जैसा है

Jamie Lever: गोविंदा के बेटे यशवर्धन और जॉनी लिवर की बेटी जेमी लिवर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुई. इंटरनेट पर दोनों के फेक AI वीडियोज भी सामने आए. इसे लेकर अब जेमी लीवर ने सफाई दी है.

Jamie Lever To Marry Govinda’s Son Yashvardhan

Jamie Lever: सोशल मीडिया पर गोविंदा के बेटे यशवर्धन और जॉनी लिवर की बेटी जेमी लिवर की शादी की फेक AI वीडियोज खूब वायरल हुईं, जिसके बाद दोनों की शादी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. वहीं जेमी ने खुद इसपर सफाई देते हुए साफ किया कि उनके और यशवर्धन के बीच ऐसा कुछ नहीं है. यशवर्धन उनके छोटे भाई जैसे हैं.

जेमी लीवर संग होगी गोविंदा के बेटे की शादी?

बॉलीवुड स्टार जॉनी लीवर की बेटी जेमी और गोविंदा के बेटे यशवर्धन को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. दोनों की शादी की अफवाहें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जेमी और यशवर्धन के फेक AI वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जेमी लिवर और यशवर्धन आहूजा ने शादी कर ली है. अब इन अफवाहों पर खुद जेमी लिवर ने चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

शादी की फेक न्यूज पर बोलीं जेमी लीवर

अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जेमी लिवर ने अपनी शादी को लेकर बात की. वीडियो में जेमी बता रही है कई कैसे उनकी शादी की फर्जी खबरें चल रही हैं. शुरुआत में उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन बाद में जब ये चीजें ज्यादा होने लगी तो उन्होंने इस मामले पर रिएक्ट किया.

जेमी बोलीं- छोटे भाई जैसे हैं यशवर्धन

अपनी शादी की अफवाहों पर बात करते हुए जेमी लिवर ने कहा, ‘मेरी शादी की खबरें. मैं देख रही हूं कि मेरी फर्जी शादी के फेक एआई वीडियोज बनाए गए हैं. पहले तो मैं काफी हंस रही थी. लेकिन अब बहुत सारे कॉल आ रहे हैं. इससे एक बड़ी दुविधा ये भी हो गई है कि मेरे जो रिश्ते असली में आ रहे थे वो अब आना बंद हो गए हैं. ऐसा मत कीजिए.’ आगे जेमी ने यशवर्धन का बिना नाम लिए कहा, ‘जिस इंसान के साथ मेरी शादी की फर्जी खबरें उड़ाई जा रही है वो मेरा चोटा भाई जैसा है. हम एक फिल्म पर भी साथ में काम कर रहे हैं. तो प्लीज फालतू के वीडियो न बनाएं. ये सच में बहुत बुरा है.’

---विज्ञापन---

गोविंदा के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू

बता दें इन सब के बीच गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी जल्द ही अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. आने वाली फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ से वो अपना डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में उनके साथ नितांशी गोयल, सुनीता आहूजा, जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी दिखेंगे.

First published on: Aug 24, 2026 09:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola