Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अचानक घटा ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन, ‘बटवारा 1947’ की हालत भी हुई खराब

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की कमाई में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है. वहीं सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की हालत और भी खराब हो चुकी है.

awarapan 2 vs batwara 1947 box office collection day 11
बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन ‘बटवारा 1947’ के साथ-साथ ‘आवारापन 2’ के कलेक्शन में भी भारी गिरावट हुई.

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के बीच बॉक्स ऑफिस की जंग अब 11वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. जहां दूसरे वीकेंड तक ‘आवारापन 2’ ने धमाकेदार कमाई की, वहीं सोमवार आते ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी तरफ ‘बंटवारा 1947’ का कारोबार अब महज कुछ लाख रुपयों में सिमट कर रह गया है. आइए जानते हैं 11वें दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की…

11वें दिन ‘आवारापन 2’ की धीमी रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 11वें दिन (सोमवार) को शाम 7 बजे तक ‘आवारापन 2’ ने भारत में 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. दूसरे वीकेंड के मुकाबले वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है. हालांकि, 137.35 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के साथ यह फिल्म पहले ही काफी अच्छा कलेक्शन चुकी है.

---विज्ञापन---

‘बंटवारा 1947’ के कलेक्शन में भारी गिरावट

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती जा रही है. 11वें दिन सोमवार को शाम 7 बजे तक फिल्म महज 16 लाख रुपये का कारोबार ही कर पाई. अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 36.96 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है.

इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के अभिनय करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी फिल्म का कुल कलेक्शन अब 140 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

---विज्ञापन---

50 करोड़ भी नहीं पहुंचा कलेक्शन

विभाजन के दर्द पर आधारित और भारी-भरकम स्टारकास्ट होने के बावजूद ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है. 11 दिनों के बाद भी फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी पीछे है. 9वें दिन शनिवार को भी फिल्म ने शाम तक सिर्फ 59 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था.

‘टॉक्सिक’ के आने से और भी कम हो जाएगा कलेक्शन?

दोनों फिल्मों के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई बढ़ाने का अब बहुत कम समय बचा है. 26 अगस्त 2026 को कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है. ‘टॉक्सिक’ के रिलीज होते ही ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ दोनों के शोज और स्क्रीन्स की गिनती काफी कम होना तय है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2026 08:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola