Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘एलायंस’ (Alliance) को लेकर चर्चा में हैं, जो 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. शो के प्रमोशन के दौरान कुणाल ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली गुटबाजी और कैंप्स पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि बॉलीवुड में ग्रुपिज्म और भाई-भतीजावाद हमेशा से रहा है और यह इंसानी फितरत है. कुणाल ने यह भी कहा कि आज के दौर में फिल्मों से ज्यादा प्रोजेक्ट्स बनाने पर जोर दिया जा रहा है और अक्सर टैलेंट के बजाय बिजनेस के अजीब गणित को तरजीह मिलती है.
समांथा रुथ प्रभु को हुई गंभीर बीमारी?
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. शादी के छह महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. हालांकि, इस बड़ी खुशी के बीच समांथा एक गंभीर और दर्दनाक बीमारी से भी जूझ रही हैं. इस वजह से वह कुछ समय के लिए फिल्मों से मैटरनिटी ब्रेक ले रही हैं, ताकि अपनी सेहत और आने वाले बच्चे का पूरा ख्याल रख सकें.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Cocktail 2 And Welcome To The Jungle Box Office Collection)
बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का जलवा दूसरे हफ्ते में भी लगातार बरकरार है. सिनेमाघरों में एक नया और बहुत बड़ा मुकाबला शुरू होने के बावजूद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने आठवें दिन करीब ₹4.00 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है. जहां अब फिल्म का कुल भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹74.50 करोड़ तक पहुंच गया है.
वहीं, अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹15.00 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है. अगर इसमें गुरुवार के प्रिव्यूज की कमाई को भी जोड़ दिया जाए, तो भारत में इस फिल्म की कुल ओपनिंग का आंकड़ा अब करीब ₹18.75 करोड़ के पार पहुंच चुका है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related