नई पीढ़ी की फैशन पसंद अब साफ़ तौर पर बदल रही है। वेस्टर्न आउटफिट्स के बीच साड़ी ने एक बार फिर अपनी खास जगह बना ली है। बॉलीवुड डीवाज़ भी ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनकर नए फैशन ट्रेंड सेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने पेस्टल लैवेंडर और गोल्डन शेड की बनारसी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज़ दिखाया। ट्रेडिशनल जूलरी, स्लीक बन और कमरबंद के साथ उनका स्ट्रैपलेस-बैकलेस ब्लाउज़ पूरे लुक का सबसे बड़ा आकर्षण बना, जिसने क्लासिक साड़ी को ग्लैमरस टच दिया। आलिया भट्ट ने डार्क पर्पल बनारसी साड़ी को ऑफ-शोल्डर स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया। बो-डिटेल वाला ब्लाउज़ और अलग अंदाज़ में ड्रेप किया गया पल्लू उनके लुक को बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश बना रहा था। सीमा सचदेह ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में गाउन-स्टाइल सीक्विन साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। बिना प्लेट्स, लंबे पल्लू और ब्लाउज़-फ्री स्टाइल के साथ उनका यह एक्सपेरिमेंट फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना। रश्मिका मंदाना ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में पारंपरिक कूर्गी (कोडावा) स्टाइल साड़ी पहनी। इस ड्रेपिंग की खासियत है कि पल्लू दाएं कंधे पर लिया जाता है, जो इसे सामान्य साड़ी स्टाइल से अलग और बेहद आकर्षक बनाता है। वहीं, अंशुला कपूर ने अपनी कॉकटेल पार्टी में डीकंस्ट्रक्टेड रेड ब्रोकेड साड़ी को कॉर्सेट सिल्हूट में कैरी किया। मॉडर्न पल्लू स्टाइल और एमराल्ड, पर्ल व पोल्की जड़ाऊ जूलरी के साथ उनका लुक ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी फैशन का शानदार मेल साबित हुआ।
---विज्ञापन---
Janhvi-Rashmika-Alia का गजब साड़ी Style, छा गईं ये Bollywood Divas, एक-एक लुक है ‘खास’
नई पीढ़ी की फैशन पसंद अब साफ़ तौर पर बदल रही है। वेस्टर्न आउटफिट्स के बीच साड़ी ने एक बार फिर अपनी खास जगह बना ली है। बॉलीवुड डीवाज़ भी ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनकर नए फैशन ट्रेंड सेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने पेस्टल लैवेंडर और गोल्डन शेड की बनारसी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज़ दिखाया।
First published on: Jul 25, 2026 05:21 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola