Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Malaika Arora का मॉनसून रोमांस, BF संग डिनर डेट पर निकलीं एक्ट्रेस, Viral Video ने खड़े किये सवाल !

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ डिनर के लिए जाती नजर आ रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 25, 2026 18:13
Share :
Malaika Aror

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और बेटे अरहान खान के साथ डिनर के लिए जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद उनकी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में मलाइका व्हाइट कलर की स्टाइलिश बैकलेस वन-पीस ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वह कार से उतरकर सीधे रेस्टोरेंट के अंदर जाती दिखती हैं, जबकि उनके पीछे बिजनेसमैन हर्ष मेहता भी उसी कार से उतरकर रेस्टोरेंट में एंट्री करते नजर आते हैं। हर्ष ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ डेनिम जैकेट कैरी की थी। इस डिनर आउटिंग की खास बात यह रही कि मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी मौजूद थे। तीनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं, जबकि कई लोग मलाइका और अरहान की बॉन्डिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता को कई बार साथ देखा जा चुका है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल, यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

First published on: Jul 25, 2026 06:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola