बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। न्यूयॉर्क से सामने आई दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में मुस्कुराते हुए देखकर उनके चाहने वालों का ध्यान इस तस्वीर पर टिक गया है। दरअसल, यह फोटो न्यूयॉर्क के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई थी, जिसके बाद यह ऐश्वर्या और अभिषेक के फैन पेजों पर भी वायरल होने लगी। तस्वीर में दोनों एक फैन के साथ सड़क किनारे सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक कैजुअल लुक में रेड एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टी-शर्ट और कैप पहने दिखे, वहीं ऐश्वर्या ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश नजर आईं। फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान ऐश्वर्या की मुस्कान और उनके चेहरे की चमक ने खींचा। कई यूजर्स ने कपल की इस तस्वीर पर प्यार बरसाया, हालांकि कुछ फैंस को उनकी बेटी आराध्या की कमी भी महसूस हुई। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या का न्यूयॉर्क के मैनहट्टन इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जहां दोनों अक्सर छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं। इस बार भी दोनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। शूटिंग से ब्रेक मिलने के बाद वह परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
---विज्ञापन---
Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan ने चोरी-चुपके छोड़ी Mumbai, New York वेकेशन में खूब की मटरगश्ती !
बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। न्यूयॉर्क से सामने आई दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में मुस्कुराते हुए देखकर उनके चाहने वालों का ध्यान इस तस्वीर पर टिक गया है।
First published on: Jul 25, 2026 02:11 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola