Shweta Tiwari: महीनेभर से चल रहे प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. इसे लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. फिल्मी हस्तियां लगातार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्ट किया है.
श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा सवाल
शनिवार 25 जुलाई को श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर CJP नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिपके ये कहते हुए दिख रहे हैं कि अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो वो कैबिनेट में से किसी भी ऐसे व्यक्ति के इस्तीफे की मांग कर सकते हैं जो उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है.
‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब दे रहे इस्तीफा’?
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिजीत दिपके की इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, ‘अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो?’ बता दें कि पंजाब में फार्मेसी एग्जाम में कथित गड़बड़ी को लेकर कई राजनीतिक दलों की तरफ से भी राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा
बता दें दिल्ली के जंतर-मंतर में हफ्तों तक चले प्रोटेस्ट के बाद शनिवार 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. छात्र परीक्षाओं में गड़बड़ी, NEET-UG पेपर लीक को लेकर हफ्तों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्ती अपनाई, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया और नाराज छात्रों ने जंतर-मंतर सहित पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किया.