---विज्ञापन---
41 की उम्र में ये एक्ट्रेस बनी जुड़वा बच्चों की मां, लेकिन एक महीने बाद हुआ पछतावा!
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. हाल ही में वह जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. उन्होंने 26 मई को अपने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. प्रेग्नेंसी के दौरान वह अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं. वहीं, मां बने उन्हें अब एक महीना पूरा हो गया है. इस खास मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक बात का पछतावा है.
बच्चों के एक महीने पूरे होने का दिव्यांका ने मनाया जश्न
दरअसल, 26 जून को दिव्यांका के जुड़वा बेटों के जन्म को एक महीना पूरा हो गया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का एक महीने का सेलिब्रेशन किया और उससे जुड़ा एक प्यारा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
दिव्यांका ने काटा बेटों के साथ केक
वीडियो में दिव्यांका अपने जुड़वा बेटों के एक महीना पूरा होने की खुशी में केक काटती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बच्चों की एक झलक भी दिखाई, हालांकि चेहरा रिवील नहीं किया. वीडियो में वह दोनों बेटों को गोद में लेकर केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाती नजर आ रही हैं.
इस चीज का है दिव्यांका को पछतावा
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, "क्या तूफानी एंट्री मारी है मेरी लाइफ में, मेरे जान्स। हमारे साथ का एक महीना पूरा हो गया." इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक बात का पछतावा है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह अपने बच्चों से पहले क्यों नहीं मिलीं.
लोगों ने दी कपल को शुभकामनाएं
दिव्यांका की इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनके जुड़वा बेटों के एक महीना पूरा होने पर शुभकामनाएं दी हैं. पोस्ट पर लोग लगातार प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं.
10 साल हुए दिव्यांका-विवेक की शादी को
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी के 10 साल पूरे हो चुके हैं. दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई. शादी के 10 साल बाद 41 साल की उम्र में दिव्यांका मां बनी हैं और इन दिनों अपने मातृत्व के खूबसूरत सफर का भरपूर आनंद ले रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.