Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. महज तीन दिनों में फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. इतना ही नहीं दुनिया भर में भी यह शानदार कलेक्शन कर रही है और जल्द ही 200 करोड़ का कारोबार कर लेगी. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 38.7 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 12,299 शोज चले.
फिल्म ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन
भाषाई कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी में 2.70 करोड़ रुपये, तमिल में सबसे ज्यादा 24.40 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 92.35 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है. फिल्म 100 करोड़ के कारोबार के करीब पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और उम्मीद है कि यह इस वीकेंड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म की बात करें तो ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. इसमें थलपति विजय, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC से जुड़े विवाद के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी.
यह भी पढ़ें- ‘The Mask’ के डायरेक्टर का हुआ निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस