---विज्ञापन---
क्या हार्दिक पांड्या ने कर ली दूसरी शादी? माहिका शर्मा की सिंदूर वाली फोटो हुई वायरल
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने इंटरनेट पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
हार्दिक-माहिका ने रचाई गुपचुप शादी
दरअसल, वायरल तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने गुपचुप शादी कर ली है. तस्वीर में माहिका शर्मा मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं, जबकि हार्दिक पांड्या के माथे पर भी टीका दिखाई दे रहा है. इसी वजह से दोनों की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं.
हार्दिक और माहिका ने खबरों पर नहीं किया रिएक्ट
वायरल तस्वीर में हार्दिक और माहिका, माहिका शर्मा की मां के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है. हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा ने वायरल तस्वीर या शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. दोनों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है.
नताशा संग 2024 में टूटी थी हार्दिक की शादी
बता दें कि हार्दिक पांड्या की पहली शादी मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है. हालांकि, शादी के कुछ साल बाद साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था.
नताशा संग तलाक के बाद माहिका संग शुरू हुई थी हार्दिक की डेटिंग
नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था. बाद में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं. इसके बाद हार्दिक का नाम एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और माहिका को हार्दिक के कुछ मैचों के दौरान भी स्टेडियम में देखा गया है.
कौन हैं माहिका शर्मा
माहिका शर्मा 24 साल की एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने कॉलेज में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. फैशन इंडस्ट्री में वह एक जाना-माना नाम हैं और मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे मशहूर फैशन डिजाइनर्स के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें साल 2024 में इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' का सम्मान भी मिल चुका है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.