Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal Box Office Collection Day 16: ‘धमाल 4’ ने 16वें दिन फिर लगाई छलांग, कर डाला इतने करोड़ का कारोबार

Dhamaal Box Office Collection Day 16: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन उछाल दर्ज किया है. थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 collection
Dhamaal 4 collection

Dhamaal Box Office Collection Day 16: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म की दुनियाभर में कमाई 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. खास बात यह है कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज के बाद भी ‘धमाल 4’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 16वें दिन, यानी तीसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने दमदार कमाई की. वहीं, शनिवार को इसके कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिला. आइए, फिल्म के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

16वें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 16वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 2.25 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज किया गया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 5,195 शोज चले.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ने 16 दिनों में भारत में 143.40 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसका कारोबार 194.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब से महज कुछ कदम दूर है और उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड यह यह आंकड़ा भी पार कर लेगी.

शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी. पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे सप्ताह में 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की. अब उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टार कास्ट

‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म लोकप्रिय ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी ‘जन नायकन’ का जलवा, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jul 26, 2026 07:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola