Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Who Scared Salman Khan? रात 3 बजे भाईजान ने मचाई ‘सनसनी’ ! घबरा गए दबंग खान के फैंस !

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। देर रात करीब 3 बजे सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम से कुछ मिरर सेल्फी शेयर कीं, जिसमें उनका जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन नजर आया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 25, 2026 11:59
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। देर रात करीब 3 बजे सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम से कुछ मिरर सेल्फी शेयर कीं, जिसमें उनका जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन नजर आया। 60 की उम्र में भी उनकी टोन्ड बॉडी और मस्कुलर लुक देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा सलमान खान के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, “सलमान खान डर गया… जो डर गया वो मर गया।” इस लाइन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई फैंस ने इसे फिल्म ‘शोले’ के मशहूर डायलॉग से जोड़ा, जबकि कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सलमान का ट्रोलर्स को जवाब हो सकता है। दरअसल, हाल के दिनों में सलमान खान स्टूडेंट्स के विरोध-प्रदर्शन और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन किया था और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील भी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब सलमान के इस नए पोस्ट को कई लोग उसी का जवाब मान रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अपने कैप्शन के पीछे की वजह साफ नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। फिलहाल, उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

First published on: Jul 25, 2026 11:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola