टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका मॉरिशस वेकेशन, जहां से सामने आए एक रोमांटिक अंडरवॉटर वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इस खास पल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल, करण और तेजस्वी इन दिनों मॉरिशस में छुट्टियां मना रहे हैं। करण ने अपने ट्रैवल व्लॉग में इस वेकेशन की कई खूबसूरत झलकियां शेयर कीं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब दोनों स्कूबा डाइविंग के दौरान समंदर की गहराइयों में नजर आए। वीडियो में करण और तेजस्वी पहले हाथों से हार्ट शेप बनाते हैं। इसके बाद करण पानी के अंदर घुटनों के बल बैठकर इशारों-इशारों में तेजस्वी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। तेजस्वी भी मुस्कुराते हुए उसी अंदाज में जवाब देती हैं। बिना एक शब्द बोले दोनों ने ऐसा रोमांटिक मोमेंट क्रिएट किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब करण कुंद्रा अभिनेत्री सान्वी तलवार के लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर भी चर्चा में हैं। सान्वी ने उन पर जबरन पकड़कर किस करने का आरोप लगाया है। हालांकि, करण की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि करण और तेजस्वी की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई थी। शो के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना हुआ है और आज भी यह जोड़ी टीवी की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है।
---विज्ञापन---
Controversy के बीच Karan Kundrra और Tejasswi का Romance,समंदर के अंदर किया Propose!,Photos Viral
टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका मॉरिशस वेकेशन, जहां से सामने आए एक रोमांटिक अंडरवॉटर वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इस खास पल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
First published on: Jul 25, 2026 11:50 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola