Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सालों बाद अब शादी करेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे? बोलीं- ‘मैं मां बनना चाहती हूं’

Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे ने मां बनने की ख्वाहिश जताई है

---विज्ञापन---

Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, अब एक्ट्रेस ने एक ऐसी इच्छा जाहिर कर दी है कि परिवार भी सुनकर चौंक गया. आम्रपाली अब मां बनना चाहती हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब आम्रपाली शादी करने वाली हैं?

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सितारे जल्द ही नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आने वाले हैं. इस शो में आम्रपाली दुबे सहित दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह भी नजर आएंगे. ये शो 2 अगस्त से लाइव होगा. अबतक इस शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं. हालिया प्रोमो में आम्रपाली दुबे ये कहती दिखी हैं कि वो मां बनना चाहती हैं.

---विज्ञापन---

आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा

शो के एक प्रोमो में आम्रपाली मंदिर में जाकर भगवान के सामने भावुक होते दिख रही हैं. इसके बाद वो अपने परिवार के साथ बैठकर बातें करते कहती हैं, ‘अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस फैसले का क्या परिणाम होगा. मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक कैसी प्रतिक्रिया देंगे? लेकिन मुझे ये करना है. मैं मां बनना चाहती हूं.’

शादी करेंगी आम्रपाली दुबे?

‘मां बनने’ वाली बात सुनकर आम्रपाली के माता-पिता हैरान नजर आए और एक-दूसरे की तरफ देखने लगे. तभी उनके पिता ने आम्रपाली की मां से पूछा, ‘क्या कहती हो ऊषा?’ फिर आम्रपाली की बहन ने उनसे पूछा कि क्या आप इसे लेकर श्योर हो? इस पर आम्रपाली ने कहा कि मैं अपने फैसले पर एकदम पक्की हूं.’ इस बीच आम्रपाली भावुक होकर रोती हुई भी नजर आईं. अब ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आम्रपाली शादी करेंगी? या बच्चा गोद लेंगी? फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

‘भोजपुरी बवाल’ शो

बात करें भोजपुरी बवाल शो की तो ये एक इमोशनल ड्रामा रियलिटी शो है, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर 2 अगस्त से देख सकते हैं. इस शो में आम्रपाली दुबे के अलावा, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं.

First published on: Jul 26, 2026 08:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola