Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: Ananya Panday और Lakshay की फिल्म ‘Chand Mera Dil’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस

Entertainment News in Hindi LIVE: विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अरिजीत सिंह से अपना संन्यास वापस लेने को कहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, आज फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. मूवी सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन विवेक सोनी कर रहे है. बता दें कि यह पहली बार है जब लक्ष्य और अनन्या किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे.

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर और लिरिक्स राइटर विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग रिटायरमेंट के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इसे पूरी तरह से अनुचित बताया है. विशाल ने लिखा, ‘हे अरिजीत… कुछ दिन पहले तक, जब हम इस गाने पर साथ में काम कर रहे थे, मुझे नहीं पता था कि ये तुम्हारे साथ मेरे आखिरी फिल्मी गानों में से एक होगा. ये नाइंसाफी है… अपना संन्यास वापस ले लो, ये बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर है.’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. एक्ट्रेस ने एक साबुन के ऐड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. प्रीति जिंटा ने साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दिल से…’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘सोल्जर’, ‘क्या कहना’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 8वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 235.25 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.5 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:50 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: 'Mardani 3' और 'Border 2' को निगल गई ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी ऐसी फिल्म आती है जो दर्शकों के सोचने का नजरिया बदल देती है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. इस फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त और प्रभावशाली थी कि इसके बाद रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी बड़ी फिल्में भी फीकी लगने लगीं. 'धुरंधर' को देखने के बाद ऑडियंस की उम्मीदें (Expectations) इस कदर बढ़ गईं कि उन्होंने इन कल्ट क्लासिक्स के सीक्वल को भी सिरे से नकार दिया. आज आलम यह है कि हर फिल्म की तुलना 'धुरंधर' के स्टैंडर्ड से की जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:40 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: ये कैसा इंडियन टॉयलेट पोज... दुल्हन बनने से पहले एजाज खान की एक्स का अनोखा लुक

टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस और अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के लिए मशहूर पवित्रा पुनिया इन दिनों अपनी लाइफ को एक अलग ही लेवल पर एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. खेतों की हरियाली और पवित्रा के अतरंगी अंदाज ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:27 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' के 'बड़े साहब' के चेहरे से उठा पर्दा?

'धुरंधर' ने न केवल सिनेमाघरों में बल्कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर अपनी रिलीज के साथ भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब दर्शकों की नजरें इसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' पर टिकी हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म के पहले पार्ट में एक नाम 'बड़े साहब' (Bade Sahab) का बार-बार जिक्र हुआ था, लेकिन उनका चेहरा कभी नहीं दिखाया गया. हाल ही में मुंबई के बैलार्ड एस्टेट (Ballard Estate) में चल रही शूटिंग के सेट से संजय दत्त (एसपी असलम चौधरी) और अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) की फोटो वायरल हुई है, जिससे फैंस अब फिल्म के विलेन और 'बड़े साहब' के असली मास्टरमाइंड होने का अंदाजा लगा रहे हैं.

18:17 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: 16 साल की इस हसीना ने टीवी पर दिए ऐसे सीन, मच गया हंगामा

टेलीविजन की दुनिया में अक्सर उम्र के फासले वाली प्रेम कहानियां दिखाई जाती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गरमा गया है. टीवी शो 'रिमझिम' के एक वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इसमें मुख्य अभिनेत्री यशिका शर्मा, जिनकी उम्र केवल 16 साल बताई जा रही है, अपने से काफी बड़े को-स्टार के साथ कुछ बोल्ड दृश्यों में नजर आ रही हैं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, ऑडियंस ने इसे 'असहज' और 'अनुचित' बताते हुए शो के मेकर्स को निशाने पर ले लिया है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या टीआरपी की खातिर नाबालिगों से ऐसे सीन कराना सही है? यहां पढ़ें पूरी खबर...

17:22 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: दिमाग हिलाकर रख देंगी ये 6 क्राइम थ्रिलर फिल्में, ओटीटी पर देखें

ओटीटी पर कई बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. इन दिनों 30 जनवरी को रिलीज भूमि पेडनेकर स्टारर सीरीज दलदल की चर्चा हो रही है. हालांकि आप इस सीरीज को देखने से पहले ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर इन फिल्मों पर नजर डाल सकते हैं, जिन्हें देख आपका दिमाग हिल जाएगा. इन मूवीज का सस्पेंस बेहद जबरदस्त है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:20 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: Fa9la सिंगर Flipperachi का नाम हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

धुरंधर फिल्म फा9ला गाना गाने वाले बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने ऑफिशियल तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उनका रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का गाना फा9ला ने अरहिया चार्ट्स में सबसे ज्यादा नंबर के साथ बिलबोर्ड्स के टॉप पर स्थान हासिल किया है. इस खिताब के जीतने के बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि यह गाना अक्षय खन्ना के फिल्म में एंट्री सीक्वेंस पर खूब वायरल हुआ था और अब यह आइकॉनिक बन गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DUGGnHTE4eD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:59 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment Live News: The 50 में आते ही रजत दलाल ने जड़ा दिग्विजय राठी को थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

द 50 की शुरुआत 1 फरवरी से होने वाली है और हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें सभी 50 कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस प्रोमो में ये भी देखने को मिला कि किस तरह से रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को जोरदार थप्पड़ मारा है. बता दें कि इससे पहले भी बिग बॉस 18 में दोनों साथ नजर आ चुके हैं और वहां भी दोनों को अक्सर ही लड़ते हुए देखा गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DUJWM9vDrl6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:37 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस Catherine O'Hara का निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस कैथरीन ओ'हारा का निधन हो गया है. उन्होंने 71 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. एमी अवॉर्ड विनर कैथरीन ओ'हारा का निधन एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हुआ. पढ़ें पूरी खबर...

11:09 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment News LIVE: आज 51 साल हुई एक्ट्रेस प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. एक्ट्रेस ने एक साबुन के ऐड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. प्रीति जिंटा ने साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दिल से…’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘सोल्जर’, ‘क्या कहना’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/C7Y0qeyODEZ/?utm_source=ig_web_copy_link

10:01 (IST) 31 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर विशाल भारद्वाज ने कही दिल की बात

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर और लिरिक्स राइटर विशाल भारद्वाज ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग रिटायरमेंट के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इसे पूरी तरह से अनुचित बताया है. विशाल ने लिखा, ‘हे अरिजीत… कुछ दिन पहले तक, जब हम इस गाने पर साथ में काम कर रहे थे, मुझे नहीं पता था कि ये तुम्हारे साथ मेरे आखिरी फिल्मी गानों में से एक होगा. ये नाइंसाफी है… अपना संन्यास वापस ले लो, ये बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर है.’

https://www.instagram.com/reel/DUIni-TjS-A/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 31, 2026 09:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.