Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

चिराग पासवान की दुल्हन बनेंगी आरुषि निशंक? शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Arushi Nishank on Wedding Rumours With Chirag Paswan: एक्ट्रेस आरुषि निशंक ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

Arushi Nishank on Wedding Rumours With Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं. कंगना रनौत के बाद अब चिराग पासवान का नाम एक्ट्रेस आरुषि निशंक के साथ जोड़ा जा रहा है. मालूम हो कि आरुषि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर आरुषि के साथ चिराग पासवान की एक फोटो खूब वायरल हो रही है. इसके साथ इंटरनेट पर आरुषि और चिराग की शादी की खबरें भी फैलने लगी हैं. वहीं, अब इस पूरे मामले पर आरुषि निशंक का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने शादी की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

शादी की खबरों पर आरुषि ने तोड़ी चुप्पी

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आरुषि निशंक ने चिराग पासवान के साथ जोड़े जा रहे अपने नाम और शादी की खबरों पर खुलकर बात की. आरुषि ने सबसे पहले शादी की खबरों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने इसे पूरी तरह से निराधार और बेकार बताया. आरुषि निशंक ने कहा, ‘मैं ट्रोल मैटेरियल हूं, मुझे कभी भी ट्रोल किया जा सकता है. लेकिन चिराग पासवान तो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों के अपार प्यार के सामने ऐसी गलतफहमियों को गंभीरता से नहीं लेती हैं.

---विज्ञापन---

मेरा मन बहुत दुखी…

इसके अलावा, आरुषि निशंक ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि उस समय की ट्रोलिंग से उन्हें बहुत दुख हुआ था. इस मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘धीरेंद्र शास्त्री एक संत हैं और उनके बारे में इस तरह की भद्दी बातें करना बिल्कुल भी सही नहीं है. मैं बागेश्वर धाम जी से भी मिली थी. वो हमारे महाराज जी हैं. उस पर भी लोगों ने खराब और भद्दे कमेंट किए थे. इससे मेरा मन बहुत दुखी हुआ था.’

First published on: Nov 25, 2026 12:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो